फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government gives green signal to 61 new projects worth Rs 795 crore for Mahakumbh

Prayagraj News: महाकुंभ के लिए 795 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं को शासन की हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Government gives green signal to 61 new projects worth Rs 795 crore for Mahakumbh
प्रयागराज। महाकुंभ- 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए शुक्रवार की देर शाम शीर्ष समिति की हुई छठवीं बैठक में 795 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने विभागवार परियोजनाओं को अनुमोदित किया। इसमें पेंट माई सिटी के तहत शहर को चमकाने की भी योजना शामिल हैं। इसके तहत प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से पांच लाख स्क्वायर फीट में कलाकृतियां बनाई जाएंगी। जबकि 20 हजार स्क्वायर फीट दीवारों पर वाल म्यूरल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन परियोजनाओं को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति ने मंजूरी दी, उनमें पीडब्ल्यूडी की तन, जल निगम की आठ, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की पांच, पीडीए की सात, पर्यटन विभाग की दो और प्रयागराज मेला प्राधिकरण की तीन प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले की पांच बैठकों में शीर्ष समिति की ओर से 3810 करोड़ की 260 अन्य परियोजनाएं अनुमोदित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बार महाकुंभ में रिवर चैनेलाइजेशन के लिए एक हाइड्रोलिक स्टडी भी कराई जाएगी, जिससे नदी के प्रवाह की दिशा को नियंत्रित करना आसान होगा। इससे भविष्य में मेला बसाने और घाट निर्माण के कार्यों में भी सहयोग मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की अनुमोदित परियोजनाओं के तहत 15 नालों की भी टैपिंग कराई जाएगी। इसके बाद प्रयागराज के सभी 81 नाले टैप हो जाएंगे। मौजूदा समय 39 नाले अनटैप्ड हैं। इनमें से 24 नालों की टैपिंग को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। शेष 15 की टैपिंग के कार्यों का अनुमोदन इस बैठक में किया गया।
नगर निगम की अनुमोदित परियोजनाओं में नौ मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। अन्य कई मार्गों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू रोड से यूनियन बैंक से परिमल प्रकाश मार्ग होते हुए जलकल विभाग कार्यालय अल्लापुर तक, केपीयूसी से इंडियन प्रेस चौराहे तक, वाराणसी मार्ग हाबूसा मोड से सहसों चौराहे तक, कानपुर जीटी रोड गुरुद्वारा से मंदर मोड़ तक, कर्नलगंज इंटर कॉलेज से फिनिक्स हॉस्पिटल होते हुए एलआईसी रोड तक, नैनी बांध रोड डीपीएस स्कूल से मवैया तिराहे होते हुए सरस्वती हाइटेक सिटी तक, सीएमपी डिग्री कॉलेज से मालवीय रोड होते हुए पार्वती हॉस्पिटल तक प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। सहसों चौराहे से अंदावा चौराहे तक हाई मास्ट स्थापित कराई जाएगी। इसी तरह रीवा रोड लैप्रोसी चौराहे से मामा भांजा चौराहे तक पुरानी सोलर लाइट के स्थान पर नई एलइडी लाइट लगाई जाएगी।



कुंभ मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए वाहनों की खरीद की जाएगी। शहर के चार प्रमुख मार्गों के प्रवेश द्वार पर थेमेटिक गेट बनवाए जाएंगे। इसके तहत कानपुर एवं वाराणसी प्रवेश द्वार कवर किए जाएंगे। चार स्थानों पर थिमेटिक इंस्टालेशन भी कराए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग की अनुमोदित परियोजनाओं में साल स्लीपर एवं साल एजिंग की आपूर्ति के साथ मनकामेश्वर मंदिर के सामने वाथी सड़क के सुधार का काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed