{"_id":"580918d54f1c1b9f1b704df6","slug":"governer-appoint-4-uppsc-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने यूपीपीएससी में नियुक्त किए चार सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने यूपीपीएससी में नियुक्त किए चार सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
UPSC IFS
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में चार सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। आयोग में जिन्हें सदस्य नियुक्त किया गया है उनमें देवी प्रसाद द्विवेदी, अरविंद कुमार गुप्ता, दुर्गा चरण मिश्रा तथा लोरिक यादव शामिल हैं।
देवी प्रसाद द्विवेदी संपूर्णानंद संस्कृृत विश्वविद्यालय वाराणसी में प्रोफेसर/विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और राष्ट्रपति की ओर से उन्हें संस्कृत आचार्यरत्न एवं पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अरविंद कुमार गुप्ता लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष रह चुकेहैं। दुर्गाचरण मिश्र पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं तथा उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है जबकि लोरिक यादव लंबे समय तक निदेशक कोषागार के पद पर कार्यरत रहे और इन्हें 35 वर्षों का वित्तीय कार्यों का अनुभव है।