{"_id":"5d289cef8ebc3e6d0c339f6a","slug":"goverment-put-his-side-on-anju-katiyar-s-bail-hc-allahabad-news-ald2492139129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजू कटियार की जमानत पर सरकार से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजू कटियार की जमानत पर सरकार से जवाब तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने उप्र लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अंजू कटियार एलटी ग्रेड पेपर लीक प्रकरण में इस समय जेल में बंद हैं। उनको एसटीएफ ने मामले का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार किया था। जमानत अर्जी की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
अंजू कटियार की जमानत पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा सुनवाई कर रहे हैं। शासकीय अधिवक्ता एसके पाल ने बताया कि कोर्ट ने अर्जी पर राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। इससे पूर्व अंजू कटियार की जमानत अर्जी स्पेशल कोर्ट एंटी करप्शन (विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण) वाराणसी ने खारिज कर दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल है। एलटी ग्रेड पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ को कोलकाता के प्रिटिंग प्रेस संचालक की गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को इस मामले में संलिप्तता के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। जमानत अर्जी की सुनवाई 25 जुलाई को होगी।