फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Got pattern paper instead of PCS Mains sitting at home

UPPSC : घर बैठे मिला पीसीएस मेंस के बदले पैटर्न का पेपर, आयोग ने अफलोड किए 110 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र

Wed, 21 Feb 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

आयोग ने पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया था। वैकल्पिक विषयों को हटाकर यूपी विशेष सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए थे। अब पीसीएस-2024 की भर्ती शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Got pattern paper instead of PCS Mains sitting at home
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस परीक्षा-2024 में शामिल होने जा रहे नए अभ्यर्थियों को पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव के तहत सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्नपत्रों के लिए भटकने की जरूरत नहीं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी वेबसाइट पर पेपर अपलोड कर दिए हैं और अभ्यर्थी घर बैठे इन प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया था। वैकल्पिक विषयों को हटाकर यूपी विशेष सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए थे। अब पीसीएस-2024 की भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को और मुख्य परीक्षा सात जुलाई से प्रस्तावित है। जो अभ्यर्थी पहली बार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें तैयारी के लिए पिछली परीक्षा के प्रश्नपत्रों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यूपी विशेष सामान्य अध्ययन के दोनों प्रश्नपत्र अपलोड कर दिए हैं। सिर्फ यही नहीं, आयोग ने 110 परीक्षाओं के पेपर अपलोड किए हैं। इसके साथ ही पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र भी अपलोड किए गए हैं। वहीं, पूर्व में आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षाओं के वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र भी अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पीसीएस परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को अब वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्रों की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा एवं अन्य राज्यों की पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये प्रश्नपत्र उपयोगी साबित होंगे। अभ्यर्थी इन प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी कर सकेंगे।

इसके अलावा आयोग ने पीसीएस जे परीक्षा-2012, 2013, 2015, 2016 और 2018 के प्रश्नपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इससे पीसीएस जे परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को पुराने प्रश्नपत्रों के लिए बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा। अभ्यर्थी घर बैठे इन प्रश्नपत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed