{"_id":"5beb2a62bdec2269bc7ff5b6","slug":"got-52-rank-in-ies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी रेवती के छात्र अंबरीष को आईईएस में 52 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी रेवती के छात्र अंबरीष को आईईएस में 52 वीं रैंक
prayagraj
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस)-2018 परीक्षा में रानी रेवती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र रहे छात्र अंबरीष सिंह को 52 वां स्थान मिला है। अंबरीश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया। अंबरीष ने रानी रेवती विद्यालय से 2008 में हाईस्कूल एवं 2010 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास किया था। अंबरीष ने एचबीटीयू कानपुर से 2015 में बीटेक पूरा करने के बाद 2018 में 148 वीं रैंक के साथ गेट पास किया।
अंबरीष चंदौली जनपद के सिसौरा कला के चंद्रमोहन सिंह एवं मंजू देवी के पुत्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने अंबरीष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियां वर्तमान पीढ़ी को सफलता के नए शिखर पर पहुंचने को प्रेरित करती हैं। पुरा छात्र की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। छात्र को बधाई देने वालों में रमेशचंद्र, सुनील कुमार गुप्ता, कामाख्या प्रसाद दुबे, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।