फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gorakhpur-Prayagraj Vande Bharat will now have 16 coaches instead of 8, railway has started preparations

Railway : आठ नहीं अब 16 कोच की होगी गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Sun, 11 May 2025 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 02:53 PM IST
सार

प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में अब आठ की जगह 16 कोच रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड से रेक मिलते ही आठ कोच की वंदे भारत 16 कोच में तब्दील हो जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur-Prayagraj Vande Bharat will now have 16 coaches instead of 8, railway has started preparations
वंदेभारत एक्स्प्रेस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में अब आठ की जगह 16 कोच रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड से रेक मिलते ही आठ कोच की वंदे भारत 16 कोच में तब्दील हो जाएगी। गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत का पूर्व में लखनऊ तक संचालन होता था। पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के पूर्व मार्च 24 में इस ट्रेन का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक हुआ। हालांकि, अपने संचालन के बाद से ही बहुत कम ऐसे मौके आए हैं जब वंदे भारत की पूरी सीटें भरी हों।

विज्ञापन


प्रयागराज से गोरखपुर के बीच इस ट्रेन का प्रयाग, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या धाम और बस्ती में ठहराव है। चर्चा इस बात की है कि रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे को नई रेक के साथ ट्रेन संचालन करने को कहा है। आठ कोच में अभी एग्जीक्यूटिव श्रेणी का एक एवं बाकी कोच एसी चेयर कार श्रेणी के हैं। 16 कोच हो जाने के बाद इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच की संख्या दो हो जाएगी, शेष 14 कोच चेयर कार श्रेणी के रहेंगे। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आठ कोच ही इस ट्रेन के अमूमन नहीं भर पाते तो 16 कोच कैसे पूरे भर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed