फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gopal Vidyalaya wins Kho-Kho competition

Prayagraj News: खो-खो प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gopal Vidyalaya wins Kho-Kho competition
सुहास। तहसील कोरांव संभाग यमुनापार ‘स’ की बालिका खो-खो प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव ने अंडर-14, 17 और 19 में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 की प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो को 17-01 से पराजित किया। अंडर-17 में गोपाल विद्यालय की टीम ने मां लखवंती देवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज गाढ़ा को मात दी। वहीं, अंडर-19 में गोपाल विद्यालय की टीम ने मां लखवंती देवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज गाढ़ा को हराया।
विज्ञापन

परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक राजा अजेय सिंह एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, गोविंद नारायण मिश्रा मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में ऋषिकेश कुमार, अखिलेश पांडेय, धीरज तिवारी, रितेश तिवारी, आदर्श मिश्रा, अमन पांडेय एवं अमित कुमार तिवारी रहे। संचालन डॉ. संतलाल मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed