फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goon tax sought from Haryana contractor in IVV, threatened to kill him for not giving money by calling

इविवि में हरियाणा के कॉन्ट्रैक्टर से मांगा गुंडा टैक्स, फोन कर रुपये न देने पर जान से मारने को धमकाया

Sat, 07 Jan 2023 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भवन निर्माण करा रहे हरियाणा के कॉन्ट्रैक्टर से गुंडा टैक्स मांगा गया। निर्माणस्थल पर तोड़फोड़ करने के साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Goon tax sought from Haryana contractor in IVV, threatened to kill him for not giving money by calling
धमकी - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भवन निर्माण करा रहे हरियाणा के कॉन्ट्रैक्टर से गुंडा टैक्स मांगा गया। निर्माणस्थल पर तोड़फोड़ करने के साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अभिषेक गोयल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर छह के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म अभिषेक इंटरप्राइजेज केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत है। फर्म ने इविवि के रसायन विज्ञान विभाग में भवन निर्माण का ठेका नियमानुसार हासिल किया है। 
विज्ञापन


15 दिसंबर को 50-60 लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने पर मजदूरों व अन्य कर्मचारियों को गालीगलौज करते हुए पीटा गया। साथ ही कहा गया कि जब तक अवधेश तिवारी बजरंगी को गुंडा टैक्स नहीं पहुंचता, काम करना भूल जाओ वरना जान से हाथ धो बैठोगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिये अवधेश तिवारी बजरंगी ने धमकी दी। बिना रुपये दिए काम शुरू कराने पर हाथ-पैर तोड़वाने व जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह पहले भी हत्या कर चुका है। इसके बाद भी कई बार अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व 50-60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed