{"_id":"6a51522806b17b774a085223","slug":"goods-worth-thousands-of-rupees-stolen-after-breaking-the-lock-allahabad-news-c-407-1-ggp1020-17143-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी
Sat, 11 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
नारीबारी ताले तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर
क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय लोहरा में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर और स्टोर रूम से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। हेडमास्टर अशोक कुमार पांडेय ने पुलिस चौकी नारीबारी में लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र खुलासे की मांग की है।
तहरीर के अनुसार 9-10 जुलाई की रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए। चोरों ने मुख्य गेट खोलने के बाद विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हेडमास्टर के अनुसार चोरी हुए सामान में एक भारत गैस का सिलिंडर, 75 थालियां, 80 गिलास, 10 स्टील की प्लेट, दो स्टील के जग, एक साउंड बॉक्स (म्यूजिक सिस्टम), बड़ी और छोटी स्टील की ट्रे, लगभग 100 किलोग्राम चावल, दाल, सब्जी, तेल, मसाले, कटोरियां, एक पीतल की घंटी आदि शामिल है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे विद्यालय के स्टाफ और स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है। पुलिस चौकी नारीबारी ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।