फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goods worth lakhs stolen from three houses

Prayagraj News: तीन घरों से लाखों का सामान चोरी

Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from three houses
मीरगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव में चोरों ने बीती रात चार घरों को निशाना बनाया। इसमें तीन घरों से चोर लाखों के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चौथे घर में परिवार वालों के जाग जाने की वजह से चोर भाग गए।
विज्ञापन

गांव निवासी वेदराम मौर्य ने बताया कि रात करीब तीन बजे चोर उनके घर में दीवार फांदकर घुसे। बेटे विपिन के कमरे को बाहर से बंद करने के बाद दूसरे कमरे में रखे गहने व अन्य सामान पार कर दिया। गांव निवासी रामाशंकर की पत्नी मीरा के घर से सोने के टीके, नथ, हार, चेन, अंगूठी, कुंडल सहित अन्य जेवरात समेट ले गए। सुबह खेतों में जेवरात की खाली डिब्बियां, बच्चों के कपड़े बिखरे मिले। गांव निवासी सद्दाम के मकान से मोबाइल फोन व जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोर वीर सिंह के मकान में भी घुसे, मगर परिवार वालों को जागते देखकर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि महज एक सप्ताह पहले ही नजदीकी गांव सुजातपुर गौंटिया में सूरजपाल के घर से चोरी हुई थी, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना



शाही। दिनरा मिर्जापुर गांव में चोरों ने बीती रात तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से चोर जेवरात ले जाने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनरा गांव के रहने वाले पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि रविवार को वह दरवाजा बंदकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार सुबह लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला। चोर आभूषण ले गए। गांव के ही मुकेश व तेजराम राठौर के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाना चाहा मगर, आवाज होने से परिवार वालों के जागने पर कामयाब नहीं हो पाए। संवाद

--
कारखाने से सामान ले गए चोर
फरीदपुर। नगर में नगरिया मोड़ पर स्थित खराद मशीन के कारखाने से रविवार देर रात चोर अल्टीनेटर, वेल्डिंग मशीन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मोहल्ला ऊंचा निकट अस्तल मंदिर निवासी शोएब रजा ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शिकायत के बाद टीम ने मौका मुआयना भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed