फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goods train derailed, Prayagraj-Mumbai rail line disrupted for five hours

प्रयागराज : मालगाड़ी बेपटरी, पांच घंटे बाधित रहा प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग

Wed, 21 Jun 2023 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Goods train derailed, Prayagraj-Mumbai rail line disrupted for five hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात प्रयागराज-मुंबई रेल मार्ग पर जसरा रेलवे स्टेशन के आगे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दुर्घटना के बाद करीब पांच घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस बीच प्रभावित ट्रेनों के यात्री गर्मी के कारण परेशान रहे। इधर, रेलवे ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 2.10 बजे मालगाड़ी जैसे ही जसरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी उसके दो पहिये पटरी से उतर गए। मदरहा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर कंट्रोल रूम के प्रयास से विद्युत आपूर्ति ठप की गई। उसके बाद ट्रेन रुकी। काफी समय के बाद कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट मददगार ट्रेन को भेजा गया। कर्मचारियों ने किसी तरह डिब्बों को पटरी पर किया। उसके बाद मंगलवार की सुबह सवा सात बजे के बाद आवागमन बहाल किया गया।

विज्ञापन


दोपहर बाद तक जसरा और लोहगरा के आउटर सिग्नल पर ट्रेनों को रोका गया। एक-एक करके ट्रेनों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि डिब्बे के कुछ पार्ट्स टूटकर नीचे लटक रहे थे जो पटरी पर रगड़ खाने से ब्रेक सिलिंडर टूट कर नीचे गिर गया। इसकी वजह से मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हुए। गेटमैन शकील अहमद ने सहायक स्टेशन मास्टर जसरा आरके पांडेय को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच बैठा दी गई है। जे ग्रेड कमेटी इसकी जांच करेगी।

प्रभावित ट्रेनें अप लाइन

01028 गोरखपुर दादर, 07420 दानापुर सिकंदराबाद, 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस , 15946 डिब्रूगढ़ लोकमान्य तिलक , 00902 पार्सल एक्सप्रेस , 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस , 12150 पाटलिपुत्र- पुणे , 05698 गुवाहाटी -बंगलुरु, 11062 जय नगर लोकमान्य तिलक , 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस,19052 मुजफ्फरपुर वलसाड,19484 बरौनी अहमदाबाद, 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस,15547 रक्सौल लोकमान्य तिलक,13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस और 8 मालगाड़ी

डाउन लाइन की सभी ट्रेनें

12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, 12165 लोकमान तिलक गोरखपुर, 22354 बंगलुरु पटना हमसफर एक्सप्रेस, 14115 डॉक्टर अंबेडकर नगर- प्रयागराज एक्सप्रेस,11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस,19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ,15017 काशी एक्सप्रेस,19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस,11055 गोदान एक्सप्रेस,09065 सूरत छपरा एक्सप्रेस,12791 सिकंदराबाद दानापुर और आठ मालगाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed