फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goodbye to Ganga's Bhagiratha world

गंगा के भगीरथ दुनिया से अलविदा

Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Goodbye to Ganga's Bhagiratha world
प्रो. दीनानाथ शुक्ल - फोटो : CITY DESK
गंगा निर्मलीकरण के लिए लगातार चार दशक तक जनता व सरकार को जगाने वाले इस युग के भगीरथ प्रो दीनानाथ शुक्ल का शनिवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम को शृंगवेरपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इकलौते पुत्र डॉ वशिष्ठ नारायण शुक्ल ने दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रो दीनानाथ को 12 दिन पहले बुखार से पीड़ित होने पर फाफामऊ के निजी अस्पताल में भती कराया गया था।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में टायफाइड आने के बाद उनका उपचार शुरू हुआ। इस बीच उनकी हालत स्थिर बनी रही। पचिजनों के मुताबिक इसी दौरान उनको निमोनिया भी हो गया।
अंतत: चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार की दोपहर एक बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ले ली। प्रो दीनानाथ के निधन से गंगा निर्मलीकरण आंदोलन को झटका लगा है। प्रो अनुपम दीक्षित बताते हैं कि गंगा के लिए उन्होंने 1981 में छात्र जीवन से ही काम करना शुरू कर दिया था। उनके निर्देशन में गंगा जल पर लगातार शोध भी हुए और लगातार जागरूकता अभियान चलाने के लिए वह देश भर में जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नमामि गंगे मिशन के अलावा जलशक्ति मंत्रालय के सदस्य भी नामित किए गए थे। उनके पुत्र डॉ वशिष्ठ ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से कुंभ और माघ मेला में प्रति वर्ष गंगा प्रदर्शनी के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले संतों-भक्तों को निर्मलीकरण के प्रति जागरूक कर रहे थे। गंगा के प्रति उनका लगाव इतना अधिक था कि वह उज्जैन, हरिद्वार और नासिक के कुंभ में भी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को गंगा की निर्मलता के प्रति सचेत करते रहे थे। गंगा व यमुना जल प्रदूषण निवारण प्रदर्शनी के माध्यम से मोक्षदायिनी के के लिए उन्होंने केंद्र -राज्य सरकारों के साथ ही आम जन मानस को जीवन पर्यंत सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed