फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good will to express native Karmabhoomi

जन्मभूमि से कर्मभूमि तक चलेगी सुशासन एक्सप्रेस

Tue, 23 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Good will to express native Karmabhoomi
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मोदी सरकार ने सुशासन एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। यह ट्रेन अटल की जन्मभूमि ग्वालियर से कर्मभूमि गोंडा तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। गोंडा से दिल्ली के लिए यह इकलौती सीधी ट्रेन भी होगी। मंगलवाल को रेलवे ने इसका ऐलान कर दिया है। 25 दिसंबर से शुरू होने वाली यह ट्रेन ग्वालियर से प्रत्येक बुधवार को अपराह्न 13.10 बजे और गोंडा से प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 11111/11112 ग्वालियर-गोंडा सुशासन एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 25 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन के रूप में ग्वालियर से चलेगी। 26 दिसंबर को गोंडा से भी इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। अगले सप्ताह से इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। सीपीआरओ नवीन बाबू के मुताबिक ट्रेन ग्वालियर से 13.10 बजे छूटकर मुरैना 13.38 बजे, आगरा कैंट 15.30 बजे, मथुरा 16.28 बजे, फरीदाबाद 18.21 बजे, हजरत निजामुद्दीन 18.55 बजे, गाजियाबाद 19.52 बजे, मुरादाबाद 22.35 बजे, बरेली 00.10 बजे, लखनऊ 04.35 बजे और गोंडा सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गोंडा से सुबह 9.30 बजे छूटकर 12 बजे लखनऊ, 16.08 बजे बरेली, 17.40 बजे मुरादाबाद, 21.07 गाजियाबाद, 22.40 बजे हजरत निजामुद्दीन, 23.30 बजे फरीदाबाद, 01.13 बजे मथुरा, 02.30 बजे आगरा कैंट, 3.30 बजे मुरैना और सुबह 5.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी-2, दो एसी-3, छह स्लीपर, छह सामान्य श्रेणी के कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed