फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   good damn! Everyday 34 Chain Pulling

हद है! हर रोज 34 चेन पुलिंग

Sat, 08 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
good damn! Everyday 34 Chain Pulling
तेजस
इलाहाबाद।  उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में चेन पुलिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वजह से जहां एक ओर ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर बीच रास्ते ट्रेनों के खड़ी हो जाने से यात्रियों को भी खासी दिक्कतें हुईं हैं। इलाहाबाद मंडल के कानपुर, इलाहाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा आदि स्थानों में औसतन हर रोज 34 मामले चेन पुलिंग के दर्ज हुए हैं। रेलवे के लिए राहत भरी बात सिर्फ इतनी रही है कि बीते साल के मुकाबले इस साल चेन पुलिंग के मामलों में 12 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद सबसे व्यस्त रेल मंडलों में शामिल है। इस डिवीजन के विभिन्न रूटों से हर रोज तकरीबन 300 से ज्यादा यात्री एवं मालगाड़ियों की आवाजाही है। मंडल में ट्रेनों की बड़ी संख्या के बावजूद यहां चेन पुलिंग कर बीच रास्ते ट्रेनों को रोकने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले माह की बात करें इलाहाबाद डिवीजन में ट्रेनों की चेन पुलिंग के 5334 मामले सामने आए। इस दौरान यात्रियों का काफी समय भी बर्बाद हुआ। बता दें, इलाहाबाद मंडल में चेनपुलिंग का औसतन आंकड़ा प्रतिमाह एक हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन

0 इलाहाबाद-मिर्जापुर रूट अव्वल
इलाहाबाद मंडल में की जाने वाली चेन पुलिंग की सर्वाधिक शिकायतें रेलवे अफसरों को इलाहाबाद से मिर्जापुर के बीच ही मिली हैं। इस मामले में डिवीजन का इलाहाबाद-मिर्जापुर रूट अव्वल है। इस रेलखंड के मांडा, मेजा, जिगना आदि रेलवे स्टेशनों पर हर रोज चेन पुलिंग के मामले सामने आते हैं। इसके अलावा टूंडला-हाथरस-अलीगढ़-खुर्जा-दादरी सेक्शन में भी चेन पुलिंग के ज्यादा मामले हर रोज सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चेन पुलिंग को रोकने के लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। आरपीएफ की ओर से बेवजह चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ा जाता है। यात्रियों को भी जागरूक किया जाता है कि वे बेवजह चेनपुलिंग न करें। ’
 सुनील गुप्ता, 
पीआरओ इलाहाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed