{"_id":"695591ef17ee3497270e8713","slug":"goldsmith-accused-of-ring-theft-fir-registered-on-courts-order-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105899-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्वर्णकार पर अंगूठी चोरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्वर्णकार पर अंगूठी चोरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 01 Jan 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवनगर काॅलोनी निवासी हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता पूजा सिंह के आरोप पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर स्वर्णकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता पूजा सिंह का आरोप है कि उन्होंने स्वर्णकार नितिन सोनी सरायतकी, छतनाग रोड, झूंसी के यहां 30 जून 2025 की शाम अपनी चार सोने की अंगूठी का रखरखाव व ठीक करवाने के लिए दिया था।
आरोप है कि अंगूठी ठीक करने के नाम पर स्वर्णकार नितिन सोनी ने उनकी दो अंगूठी चोरी कर ली। बची हुई दो अंगूठी चुपके से मुझे पर्स में डाल कर दे दिया। महिला को घर पहुंचने पर इस बात का पता चला तो उन्होंने तत्काल स्वर्णकार नितिन सोनी को फोन कर पूछा तो उसने चारों अंगूठी देने की बात कही।
महिला अधिवक्ता ने दुकान पर अपने पति के साथ पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराया तो साफतौर पर दिखा कि नितिन सोनी ने पर्स में दो अंगूठी डाली थी, जबकि दो अन्य अंगूठी आलमारी में रख लिया। दुकान मालिक के सीसीटीवी फुटेज में चोरी पकड़ी जाने पर नितिन सोनी से अंगूठी वापस मांगे जाने पर बदसलूकी की।
विज्ञापन
दुकानदार की धमकी पर महिला अधिवक्ता पति के साथ घर वापस लौट गईं। घटना की जानकारी पीआरवी को भी दी गई। बाद में उन पर समझौते का भी दबाव डाला गया। पीड़िता अधिवक्ता पूजा ने घटना की शिकायत झूंसी पुलिस से भी की लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की गई। आठ जुलाई 2025 को पुलिस कमिश्नर को भी लिखित शिकायत भेजी गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला अधिवक्ता ने कोर्ट में याचिका दायर की, अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी स्वर्णकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद