{"_id":"6a2e824746e20b9b40082682","slug":"gold-necklace-worth-1-10-lakh-stolen-from-a-jewellery-showroom-in-civil-lines-police-investigating-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सिविल लाइंस में ज्वेलरी शोरूम से 1.10 लाख का सोने का हार चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सिविल लाइंस में ज्वेलरी शोरूम से 1.10 लाख का सोने का हार चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 14 Jun 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:58 PM IST
सार
सिविल लाइंस स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की सोने की तनमनिया हार चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंबई नंबर की कार से आए एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मालाबार गोल्ड का शो रूम प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की सोने की तनमनिया हार चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंबई नंबर की कार से आए एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के प्रबंधक निशांत सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2026 को शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति सफेद रंग की कार से आया। वह मौका पाकर 22 कैरेट सोने की तनमनिया हार चोरी कर फरार हो गया। जिसका वजन 6.298 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो संदिग्ध की गतिविधियां कैमरे में कैद मिलीं। पता चला कि वह शोरूम से लगभग 100 मीटर दूर उसने अपनी कार खड़ी की थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि घटना में प्रयुक्त वाहन का नंबर मुंबई स्थित साई टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर पंजीकृत है। वाहन मालिक से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि घटना वाले दिन तमस फ्रांसिस नामक व्यक्ति वाहन लेकर प्रयागराज आया था।
विज्ञापन