फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gohri murder case: Lover was not seen even in CCTV footage

गोहरी हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं नजर आया प्रेमी

Mon, 06 Dec 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gohri murder case: Lover was not seen even in CCTV footage
गोहरी हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं नजर आया प्रेमी
विज्ञापन

पुलिस को चौथे दिन भी नहीं मिले सुराग, जेल भेजे गए पवन का दोस्त गंगे हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फाफामऊ के गोहरी हत्याकांड में हिरासत में लिए गए युवती का प्रेमी सीसीटीवी फुटेज में भी नजर नहीं आया। पुलिस ने हाईवे से गोहरी गांव तक आने वाले रास्तों पर स्थित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस तरह से चौथे दिन भी पुलिस को हिरासत में लिए गए प्रेमी व उसके मौसेरे भाई के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उधर, पुलिस ने मामले में जेल भेजे गए पवन सरोज के दोस्त गंगे को भी पूणे से हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ जारी है।

हत्याकांड में मारी गई युवती के प्रेमी और उसके मौसेरे भाई को पुलिस ने चार दिन पहले हिरासत में लिया था। हालांकि पुलिस उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं ढूंढ़ पाई। युवती के प्रेमी की लोकेशन ही घटना वाली रात हरियाणा के मानेसर में मिली, जहां वह काम करता है। पुलिस का मानना था कि घटना वाले दिन वह गांव आया होगा तो उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में जरूर कैद हुई होगी। जिसके तहत पुलिस ने सोरांव व फाफामऊ हाईवे की ओर से आने वाले दोनों रास्तों पर स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे एक-एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सूत्रों का कहना है कि वह किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। हालांकि फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। उधर मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पवन सरोज के फरार चल रहे दोस्त गंगे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि वह पूणे से पकड़ा गया और उससे भी पूछताछ की जा रही है। मामले में सीओ सोरांव सुधीर कुमार का कहना है कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed