फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goddess Durga in Pandals, worshiping on MahaShashthi

पंडालों में पधारीं देवी दुर्गा, महाषष्ठी पर पूजन

Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga in Pandals, worshiping on MahaShashthi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूजा पंडालों में देवी दुर्गा के आगमन के साथ ही रौनक आ गई। दुर्गा पूजनोत्सव के क्रम में सोमवार को मंत्रोच्चार के बीच महाषष्ठी की पूजा की गई। ढाक की थाप पर धुनूची से आरती उतारी गई। सुबह महाषष्ठी की पूजा के बाद शाम को आमंत्रण, अधिवास के साथ महिषासुरमर्दिनी की सांगीतिक आराधना की गई। पूजा पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि के बाद नारियल चढ़ाया।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की पंचमी पर पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं के पहुंचने के बाद पूरी रात साज-सज्जा जारी रही और महाषष्ठी को पूजा पंडाल सज गए। आंतरिक सज्जा को अंतिम रूप दिया गया तो पूजा पंडालों के प्रवेश मार्गों पर भी दूर तक सजावट की गई।
विज्ञापन

अशोकनगर, कर्नलगंज, लूकरगंज, अतरसुइया, मीरापुर, शास्त्रीनगर, जीटीबी नगर करेली, करेलाबाग लाल कॉलोनी, खुल्दाबाद, नू कटरा सुभाष नगर, अल्लापुर, कटघर, कालिंदीपुरम, शाहगंज, खुल्दाबाद, बाई का बाग, नेतानगर, दरभंगा, एलनगंज, टैगोरटाउन, जार्जटाउन, सदर बाजार सहित शहर के सभी पूजा पंडालों में देवी केदर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। देवी प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आधी रात के बाद तक आने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 गूंजती रही ढाक की थाप

पूजा और ढाक एक दूसरे के पर्याय हैं। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के आने से लेकर विसर्जन तक की बात हो या फिर उषा, संध्या आरती, नियमित पूजन, ढाक की थाप के बिना पंडाल में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव ही नहीं। महाषष्ठी पूजन भी ढाक की थाप संग हुआ। बाएं कंधे पर बगुला के पंखों का गुच्छा और गाभी का बाल लगा ढाक लिए दो ढाकिए और कांसे की थाली बजाता बालक पूजा पंडालों में सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed