{"_id":"57eecdf94f1c1bdc76575613","slug":"god-refuge-dharmendra-rahul-led-government-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर शरण में धर्मेंद्र, राहुल के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर शरण में धर्मेंद्र, राहुल के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, जबकि राहुल मिश्रा महामंत्री चुने गए। जोश से भरे मतदान के बाद गणना में महेंद्र कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, मोनू यादव संयुक्त मंत्री और संजय कुमार यादव सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए। सभी पदों पर मुकाबला तकरीबन एकतरफा रहा। विभिन्न पदों पर 213 मतदाताओं ने मतदान पर्ची में किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं माना।
ईश्वर शरण में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह आठ से दिन में 11 बजे तक मतदान के लिए छात्र-छात्राओं की कतार लगी रही तो कॉलेज गेट के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर जतन करते रहे। जोश भरने के लिए बीच-बीच में प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकालते रहे। छात्रसंघ के किसी भी पद पर प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला नहीं रहा। यानी मतदाता छात्र-छात्राओं ने अपना प्रत्याशी पहले से तय कर रखा था।
इसका का नतीजा रहा है कि अध्यक्ष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 176 मतों से, उपाध्यक्ष ने 341, महामंत्री ने 183, संयुक्त मंत्री ने 352 एवं सांस्कृतिक सचिव ने अपने निकटतम प्रतिंद्वंदी को 286 मतों से मात दी। परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉ.धीरज कुमार चौधरी ने की। पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण द्विवेदी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह ने छात्रों, चुनाव अधिकारी एवं समिति को बधाई दी।
विज्ञापन
पद प्रत्याशी मत
अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह 554
अमित कुमार सिंह 378
विशाखा गुप्ता 358
उत्कर्ष यादव 157
उपयुक्त कोई नहीं 7
उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शुक्ला 655
विवेक शुक्ला 324
जितेश कुमार प्रजापति 285
अलतमश हसन 141
उपयुक्त कोई नहीं 38
महामंत्री राहुल मिश्रा 532
आलोक मिश्र 349
पंकज सिंह 265
संदीप कुमार 179
पियूष 100
उपयुक्त कोई नहीं 15
संयुक्त मंत्री मोनू यादव 633
मुकेश कुमार पासवान 281
सिद्धार्थ शंकर तिवारी 197
अनुज यादव 145
त्रिपुरेश सिंह 95
उपयुक्त कोई नहीं 81
सांस्कृतिक सचिव संजय कुमार यादव 741
अवनीश पांडेय 455
विजय कुमार 81
मणिकांत शर्मा 67
उपयुक्त कोई नहीं 72