फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Go to the public, count the achievements

जनता के पास जाएं, उपलब्धियां गिनाएं

Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Go to the public, count the achievements
BJP
भाजपा ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को विज्ञान सभागार में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने इलाहाबाद, फूलपुर, कौशांबी, अमेठी और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के चुनाव संचालन पर मंथन किया। इस दौरान इन पांचों संसदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव तक आयोजित किए जाने वाले तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। तय हुआ कि पाटी कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी एवं राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करें।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ‘कोई रूठे नहीं, कोई छूटे नहीं’, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। केशव ने कहा कि हमारे पास देश एवं प्रदेश की जनता को बताने के लिए बहुत सी उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाएं हैं। जिन्हें वर्तमान मोदी और योगी सरकार ने प्रारंभ किया है।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने लोकसभा एवं विधानसभा वार गठित चुनाव संचालन समिति की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और संगठनात्मक समीक्षा की। कहा कि चुनाव में विजय का मार्ग बूथ से निकलता है। इसलिए हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर ने आगामी छह माह के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी दी। सभी से संगठन की अपेक्षा पर खरा उतरने की अपील की। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष के महेशचंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में केशव मौर्य, सुनील बंसल के साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मोती सिंह, सांसद विनोद सोनकर, श्यामा चरण गुप्त, विधायक धीरज ओझा, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई आदि ने भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य , विधायक विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, राजमणि कोल, डॉ अजय भारतीय, हर्षवर्धन बाजपेई, संजय गुप्ता,  महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, कमलेश कुमार, पवन श्रीवास्तव, विनय मिश्र, विक्रमाजीत भदौरिया, संजय गुप्ता आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed