प्रयागराज। लॉक डाउन के इस दौर में आम लोगों को घर पर ही जरूरत का हर सामान उपलब्ध कराने के लिए वाणिज्य मंत्रालय के निर्देश पर कैट सक्रिय हो गया है। इसके तहत कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ग्लोबल लिंकर कंपनी के साथ मिलकर एस एम सीजी सामानों के वितरक, थोक विक्रेता और रिटेलर का ई स्टोर बनाना शुरू कर दिया है। कैट ने इस संकट के समय में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कामर्स मिनिस्ट्री के निर्देशन में *ग्लोबल लिंकर* नाम से पोर्टल बनाने के साथ ही यह प्रोजेक्ट प्रयागराज,वाराणसी ,गोरखपुर एवं लखनऊ में शुरू किया है। प्रयागराज में कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल को विभाग की ओर से एसपीओसी (सिंगल पॉइंट ऑफ कांटेक्ट ) बनाया गया है। महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रयागराज में आईटीसी ,एचयूएल, फ्रूटी अनमोल आदि कंपनियों सहित 45 खुदरा दुकानदार की दुकान *ई स्टोर* बना दिया गया है। बुकिंग यही पढ़ ली जाएगी और उपभोक्ता तक सामानों की डिलीवरी \"डिलेवेरी\" नामक कंपनी द्वारा की जायेगी । उन्होंने बताया की कैट के द्वारा सभी वितरक, थोक दुकानदार और खुदरा दुकानदार का *ई स्टोर* निःशुल्क बना कर दिया जा रहा है। इस चेन में दुकानदार अपना आर्डर ऑन लाइन वितरक को देगा और वितरक के यहां से माल \"डिलेवेरी\" कम्पनी द्वारा उनके दुकान पर पहुँचाया जाएगा ।इसी तरह उपभोक्ता को भी उसके घर पर डिलीवरी की जाएगी। डिलीवरी ब्वॉय की भी नियमित रूप से पहले मेडिकल जांच की जाएगी। उसके बाद ही उसे काम पर भेजा जाएगा। दुकानदार और उपभोक्ता दोनों से भुगतान ऑनलाइन डिजिटल मोड में लिया जाएगा। यदि कोई दुकानदार अपना ई स्टोर बनवाना चाहता है तो उनके मोबाइल नंबर 9415361690 पर सम्पर्क कर सकता है।