फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Global hospital owner arrested action taken in case of patient death

नकली प्लेटलेट्स मामला : ग्लोबल हॉस्पिटल का मालिक गिरफ्तार, मरीज की मौत के मामले में कार्रवाई

Sat, 05 Nov 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 01:02 AM IST
सार

डेंगू पीड़ित प्रदीप पांडेय निवासी बाकराबाद बम्हरौली की प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी वैष्णवी व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया था कि झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। 

विज्ञापन
Global hospital owner arrested action taken in case of patient death
Prayagraj News : पप्पूलाल साहू, ग्लोबल हॉस्पिटल का मालिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खराब प्लेटलेट्स चढ़ाने से मरीज की मौत के मामले में नामजद ग्लोबल हॉस्पिटल का मालिक पप्पू लाल साहू शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हॉस्पिटल के पास ही गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उसका बेटा सतीश साहू भी नामजद है, जो फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी पप्पू अरावल कला थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी का रहने वाला है। 20 अक्तूबर को वैष्णवी पांडेय की तहरीर पर धूमनगंज थाने में उसके व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों की तलाश चल रही थी। 

विज्ञापन



बता दें कि डेंगू पीड़ित प्रदीप पांडेय निवासी बाकराबाद बम्हरौली की प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी वैष्णवी व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया था कि झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। इस केस में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है। पत्नी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि तबियत खराब होने पर उन्होंने अपने पति को 14 अक्तूबर को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने तीन यूनिट प्लेटलेट्स की व्यवस्था खुद से की। 

विज्ञापन

जिसे चढ़ाने के बाद पांच यूनिट प्लेटलेट्स की और जरूरत बताई गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि 25 हजार में वह प्लेटलेट्स का इंतजाम कर देंगे। इस पर सतीश से संपर्क कर प्लेटलेट्स ली गई। इसकी तीन यूनिट चढ़ाने के बाद ही 16 को उनकी हालत खराब होने लगी। सुधार न होेने पर उन्हें प्रयागराज हार्ट केयर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पति को चढ़ाया गया प्लेटलेट्स फर्जी होने की आशंका जताई। 


साथ ही बताया कि खून में क्लॉटिंग होने की वजह से उनकी हालत बिगड़ी। 19 अक्तूबर की सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ नरसिंह नारायण सिंह ने बताया कि मालिक के बेटे की तलाश की जा रही है। 

उप मुख्यमंत्री से मिलीं प्रदीप पांडेय की पत्नी, न्याय की गुहार
ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से मृत प्रदीप पांडेय की पत्नी वैष्णवी ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से सर्किट हाउस में मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। वैष्णवी का कहना था कि जांच में भी बात सामने आ चुकी है कि खराब प्लेटलेट्स चढ़ाई गई थी। इसके बावजूद दोषी डॉक्टरों तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।


आश्वासन के बाद बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। उप मुख्यमंत्री ने वैष्णवी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वैष्णवी के साथ पहुंचे सपा नेता संदीप यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदीप की पत्नी वैष्णवी पांडेय को नौकरी दिए जाने तथा आर्थिक मदद की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed