{"_id":"60df50118ebc3eb44277ce08","slug":"girlfriend-who-arrived-from-delhi-created-ruckus-at-the-youth-s-house-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पहुंची प्रेमिका ने युवक के घर किया जमकर हंगामा, दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पहुंची प्रेमिका ने युवक के घर किया जमकर हंगामा, दुष्कर्म का आरोप लगाया
Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को बलीपुर टाटा पहुंच कर अपने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा किया। युवती का कहना है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ छह साल तक दुष्कर्म किया और फिर एक लाख 70 हजार रुपये ऐंठ कर गांव भाग आया। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रही युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई है।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव पहुंची युवती का आरोप है कि यहां रहने वाला विजय तिवारी कई साल पहले दिल्ली में रोजगार करता था। इस दौरान उसने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक सम्बंध बनाया। इसके बाद धोखे से उसके पास रहे एक लाख 70 हजार रुपया लिया और गांव भाग आया।
युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से फोन पर संपर्क किया तो उसने व उसके घरवालों ने उसके साथ गाली-गलौच की। युवती के हंगामा करने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने समझा-बुझाकर उसे किसी तरह शांत कराया। घटना की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।