{"_id":"6049023e9d2a1a35b34875ed","slug":"girlfriend-made-video-and-sexual-harassment-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया, मजबूरी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया, मजबूरी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
woman harassment
- फोटो : pexels.com
करेली में एक छात्र ने अपनी दोस्त की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। डरी सहमी छात्रा ने जब घर वालों को बताया तो करेली थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी छात्र को दुष्कर्म और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर का रहने वाला अंकुश यादव करेली के सदियापुर इलाके में भाई के साथ रहता है। वह यहां पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्रा भी बाहर की रहने वाली है। वह धूमनगंज में अपने मामा के घर रहकर तैयारी कर रही है। अंकुश और छात्रा में पहले दोस्ती थी। इसी दौरान अंकुश ने छात्रा का कोई वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
harassment
इसी के सहारे वह ब्लैकमेलिंग करने लगा। उसने कई बार छात्रा को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। ब्लैकमेलिंग के कारण छात्रा काफी समय तक किसी से कुछ नहीं कह पाई। अंत में हिम्मत करके उसने घर वालों को बता दिया। बुधवार को वह घर वालों के साथ करेली थाना पहुंची और अंकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ करेली बृजेश सिंह ने बताया कि अंकुश यादव के खिलाफ दुर्ष्कम, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया गया।