फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend blackmailed, threatened to implicate her in rape

Prayagraj News: प्रेमिका ने किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म में फंसाने को धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend blackmailed, threatened to implicate her in rape
पीसीएस जे की तैयारी करने वाले छात्र को उसकी ही प्रेमिका ने ब्लैकमेल किया। शादी का झांसा देकर तीन लाख ऐंठ लिए और इसके बाद भी रुपयों की मांग की। इन्कार करने पर अपने प्रेमी संग मिलकर छात्र को पीटा व दुष्कर्म के केस में फंसाने को धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवक मूलरूप से मिर्जापुर का रहने वाला है। पुलिस को बताया कि वह एलएलएम कर चुका है और पीसीएस जे की तैयारी कर रहा है। नवंबर 2022 में उसकी मुलाकात धूमनगंज निवासी दिपाली वर्मा से हुई। धीरे-धीरे वह करीब आ गए। आठ महीने सब कुछ ठीक चला, लेकिन जुलाई 2023 में कोचिंग के लिए उसके दिल्ली जाने के बाद से उसका व्यवहार बदल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने पहले उसे अपने झांसे में लिया। फिर परिवार वालों से घुल मिल गई। साथ ही शादी की बात चलने लगी। इसके बाद जरूरत का बहाना बनाकर उसने उससे तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। छात्र का कहना है कि बाद में पता चला कि अपने पूर्व प्रेमी आलोक वर्मा संग मिलकर उसने उसे धोखा दिया है। यह जानने के बाद जब उसने पैसे देने से मना किया तो प्रेमी संग मिलकर उसे मारापीटा और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात बताने पर उसके परिवारवालों, जिसमें मां, बहन व जीजा ने भी गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पिछले तीन महीनों से लगातार उसे बदनाम कर रही है। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि दिपाली, आलोक व धीरेंद्र प्रताप सिंह पर केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed