फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl students on the road when no drinking water

पीने का पानी न मिलने पर सड़क पर उतरी छात्राएं, कर दिया चक्का जाम

Tue, 09 Jul 2019 05:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Girl students on the road when no drinking water
गुस्सायी छात्राएं
तीन दिनों से इंडियन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में पीने का पानी नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने सोमवार को स्कूल के सामने विवेकानंद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल में समर्सिबल पंप खराब है और प्रबंधन की ओर से भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में सोमवार को स्कूल खुलते ही छात्राओं और अभिभावकों ने चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


छात्राओं के चक्काजाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, वहां कोई शिक्षा विभाग का अफसर नहीं पहुंचा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस बात की जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय देवी प्रसाद त्रिपाठी को मौके पर भेजा। अफसरों ने जाम लगाए अभिभावकों एवं छात्राओं से बात करके जाम खत्म करवाया।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय ने प्रधानाचार्या नीलम भूषण को बुलाकर खराब समर्सिबल पंप ठीक करवाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद पंप ठीक करने का काम शुरू हो गया। साथ ही छात्राओं के लिए पानी का टैंकर मंगाया गया।

प्रबंधन-शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद

इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधन और शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि विवाद को जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी। इसके दूर किए बिना विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल कायम नहीं हो पाएगा।

वहीं इस बारे में प्रबंधन का आरोप है कि विद्यालय की शिक्षिकाएं अनुशासनहीनता से ध्यान हटाने के लिए छात्राओं और अभिभावकों को उकसाकर विद्यालय गेट एवं सड़क पर धरना-प्रदर्शन करवा रही हैं।


सोमवार को प्रबंधन की हुई बैठक में प्रबंधक प्रदीप चटर्जी ने आरोप लगाया कि शिक्षिकाएं विद्यालय में पठन-पाठन बाधित करने और अनुशासन तोड़ने की कोशिश करेंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधक ने कहा कि कुछ शिक्षिकाएं गलत तरीके से नियुक्ति और प्रमोशन की दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed