फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl students are the target of cyber frauds: Fraudsters are extorting money by saying that you are watching o

साइबर फ्रॉड्स के निशाने पर छात्राएं : अश्लील वीडियो देख रही हो, पापा को बता दूं... कहकर जालसाज ऐंठ रहे रकम

Thu, 18 Jul 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमित गुप्ता, अमर उजाला प्रयागराज
अमित गुप्ता, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 06:46 PM IST
सार

हेलो, मैं साइबर सेल से बोल रहा हूं, तुम अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियाे देखती हो और दूसरों को भी भेज रही हो। अगर कहो तो पापा को बता दूं। चलो मुझे जल्दी से बीस हजार रुपये ट्रांसफर करो, वरना तुम्हारे घरवालों को सच्चाई बता दूंगा।

विज्ञापन
Girl students are the target of cyber frauds: Fraudsters are extorting money by saying that you are watching o
Cyber Frauds - फोटो : Freepik

विस्तार

हेलो, मैं साइबर सेल से बोल रहा हूं, तुम अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियाे देखती हो और दूसरों को भी भेज रही हो। अगर कहो तो पापा को बता दूं। चलो मुझे जल्दी से बीस हजार रुपये ट्रांसफर करो, वरना तुम्हारे घरवालों को सच्चाई बता दूंगा।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले झांसे में आकर एक प्रतियोगी छात्रा ने जालसाजों को दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन आपके मोबाइल पर इस तरह की काॅल आती है तो जरा सतर्क हो जाइए, क्योंकि साइबर जालसाज इन दिनों छात्राओं को अपना निशाना बनाकर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। साइबर सेल के मुताबिक, जालसाजों ने इन दिनों ठगी करने का नया तरीका तलाश लिया है। ये जालसाज छात्राओं को व्हाट्सएप काॅलिंग कर अश्लील वीडियो देखने और फिर इन वीडियो को आगे भेजने की बात कहकर इनको डराते धमकाते हैं।
विज्ञापन


कहते हैं कि तुम्हारे मम्मी-पापा से बताया जाएगा कि आपकी बेटी पढ़ने के बजाय ये सब कारनामे कर रही है। कई छात्राएं झांसे में आ भी जाती हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में करीब 55 शिकायतें साइबर सेल में दर्ज करवाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर पीड़िता छात्राएं

आने वाली शिकायतों में अधिकतर छात्राएं हैं। ये छात्राएं गोरखपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, वाराणसी, लखनऊ, फतेहपुर, काैशाम्बी, अमेठी, सोनभद्र, रायबरेली समेत अन्य आसपास की जिलों से प्रयागराज आकर पढ़ाई कर रही हैं। इनका डाटा कहीं से लीक होने का शक है। पुलिस जालसाजों की पहचान करने में जुटी हुई है।

कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई

जालसाज अपने प्रोफाइल पिक्चर पर किसी पुलिसकर्मी को लगाए रहते हैं। यह देख छात्राएं डर जाती हैं। जिन छात्राओं ने इनको पैसा दिया है उसे यह लगातार ब्लैकमेल करते रहते हैं। वीडियो काॅलिंग पर कान पकड़कर उठक बैठक कराते हैं। साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जालसाजों का लिंक राजस्थान के मेवात से आया है।

डरने से और डराते हैं जालसाज : एक्सपर्ट

यूपी पुलिस के साइबर सलाहकार राहुल मिश्रा कहते हैं कि अगर किसी के पास ऐसी काॅल आती है तो वह डरे नहीं। इन बातों पर ध्यान दें...

1- जालसाज आपको ज्यादातर इंटरनेट पर ही काॅल करेंगे
2- नाॅर्मल काॅल पर अधिकतर कोड +92 +44 का होगा
3- खाता ऑनलाइन लिंक है तो आसानी से नाम जान लेंगे
4- अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर डालने से बचें
5- हेल्पलाइन नंबर 1930 और cybercime.gov.in सूचना दें

कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा के पास फोन आया। काॅलर ने खुद को साइबर सेल अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे मोबाइल से लगातार गंदा-गंदा वीडियो भेजा रहा है। तुम जेल जाओगी। तीन करोड़ रुपये तैयार रखो। शिकायत साइबर सेल काे दी गई।

इसी तरह फूलपुर की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने साइबर पुलिस को बताया कि उसके पास एक काॅल आई। काॅलर ने पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि वह अश्लील वीडियो देखती है। जांच करने पर उसका नाम सामने आया है। दस हजार रुपये भेज दो, मामला रफा-दफा हो जाएगा।

इसके बाद धूमनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा के पास व्हाट्सएप पर काॅल आई। काॅलर ने कहा कि वह अश्लील वीडियो देख रही है। उसके पास सारा डाटा आ गया है। अगर उसे बीस हजार रुपये नहीं दिए तो शिकायत उसके पापा से कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed