फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl made obscene video, raped after threatening to make it viral

Prayagraj : युवती का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sat, 17 Feb 2024 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर पीड़ित युवती पिता के साथ दूसरी बार शिकायत करने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। गंगानगर डीसीपी से मुलाकात न होने पर लौट रही युवती ने बताया कि करीब आठ महीने पहले वह अपने बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम की छत खुली है।

विज्ञापन
Girl made obscene video, raped after threatening to make it viral
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थरवई के एक गांव निवासी युवती की नहाते समय पड़ोसी युवक ने वीडियो बना ली। उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती के पिता का आरोप है कि बेटी के गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात करा दिया। शिकायत थरवई थाने में की तो पुलिस ने शादी कराने और पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पीड़ित युवती पिता के साथ दूसरी बार शिकायत करने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। गंगानगर डीसीपी से मुलाकात न होने पर लौट रही युवती ने बताया कि करीब आठ महीने पहले वह अपने बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम की छत खुली है। उसी समय उसके पड़ोसी ने नहाते हुए वीडियो बना ली। वीडियो करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 22 जनवरी को आरोपी उसके घर में घुस आया। आवाज सुनकर घरवाले उसके पास पहुंचे तो उसने सारी कहानी माता-पिता से बताई। सुबह पिता के साथ थरवई थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद वह एक फरवरी को गंगा नगर पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती से मिलकर मामले की शिकायत की। उसके बाद पुलिस उपायुक्त थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गंगानगर डीसीपी के आदेश के बाद थरवई थाना प्रभारी और एक दरोगा कई दिनों तक जांच के नाम पर उन्हें शाम तक थाने में बैठाए रखते थे। उसके बाद विपक्षी के परिजनों को बुलाकर आरोपी से शादी करने और रुपये दिलाकर समझौते का दबाव बनाया। बाद में अभियुक्त के पिता का जमीनी विवाद दिखाकर मामले को खत्म कर दिया। थरवई इंस्पेक्टर लोकेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने जो आरोप लगाए हैं वह तरह से झूठे हैं। इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जमीनी विवाद का मामला सामने आया था। यदि ऐसी कोई बात हुई है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed