फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl locked in room, hit with blade for making noise, case filed against accused

प्रयागराज : बच्ची को कमरे में किया बंद, शोर मचाने पर ब्लेड मारा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 26 May 2023 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 May 2023 03:52 PM IST
सार

बच्ची की मां का आरोप है कि उसकी बेटी घर के बाहर अन्य बच्चों संग खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दशरथ कोल उसे बहलाफुसला कर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर लिया। उधर, बच्ची को ने देख घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को दशरथ के साथ जाते देखा है।

विज्ञापन
Girl locked in room, hit with blade for making noise, case filed against accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्षेत्र के गुड़िया तालाब गांव में पड़ोसी युवक ने छह साल की मासूम को कमरे में बंद कर लिया। शोर मचाने पर ब्लेड से हमला कर दिया जिसमें उसके हाथ की अंगुली कट गई। बेटी को छुड़ाने गई मां से मारपीट भी की और फिर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बच्ची की मां का आरोप है कि उसकी बेटी घर के बाहर अन्य बच्चों संग खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दशरथ कोल उसे बहलाफुसला कर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर लिया। उधर, बच्ची को ने देख घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को दशरथ के साथ जाते देखा है। मां का कहना है कि जब वह दशरथ के घर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था और उसकी बेटी अंदर रो रही थी। उसने व अन्य परिजनों ने भीतर घुसने का प्रयास किया तो आरोपी ने ब्लेड से वार कर दिया।

विज्ञापन


इससे बच्ची की उंगली कट गई। इसके बाद पकड़ने की कोशिश पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और इसके बाद घरवालों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर शंकरगढ़ एसओ मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। शराब के नशे में वह बच्ची को खिला रहा था। इसका परिजनों ने विरोध किया तो उसने दरवाजा भीतर से बंद करने की कोशिश की। इसी में बच्ची चोटिल हो गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed