प्यार में धोखा : पुलिस हिरासत में लिव इन पार्टनर से पूछा शादी करोगे कि नहीं, इनकार करने पर लड़की ने काट ली नस
युवती झूंसी की रहने वाली है और करीब एक साल से दारागंज में अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सलोरी में रहकर सिम बेचने का काम करने वाले शिवम मिश्रा मूल निवासी प्रतापगढ़ से हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज में प्यार में धोखा मिलने पर 22 वर्षीय युवती ने कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की। उसने अपनी कलाई पर ब्लेड मार लिया जिससे वह लहुलुहान हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। पुलिस का कहना है कि उसे घर भेज दिया गया है। उधर उसके प्रेमी को तीन दिन पहले पीड़िता की ओर से दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
युवती झूंसी की रहने वाली है और करीब एक साल से दारागंज में अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सलोरी में रहकर सिम बेचने का काम करने वाले शिवम मिश्रा मूल निवासी प्रतापगढ़ से हुई। नजदीकी बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
आरोप है कि बाद में प्रेमी शादी से मुकर गया। जिस पर युवती ने चार दिन पहले उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। उधर शनिवार को कर्नलगंज पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई तो युवती भी आ गई।
हिरासत में एक बार फिर पूछा, इनकार पर उठाया खौफनाक कदम
उसने एक बार फिर पूछा शादी करोगे कि नहीं, जिस पर प्रेमी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती वहां से निकलकर आनंद भवन के सामने स्थित एक गली में पहुंची और कलाई की नस काट ली। यह देख आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई और फिर उसकी जान बच सकी। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है और उसे उसके ननिहाल भेज दिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।