फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl found hanging, lover accused of harassment

प्रयागराज : फंदे से लटकी मिली युवती, प्रेमी पर लगा प्रताड़ना का आरोप, प्रेमी के खुलासे से सब हैरान

Sun, 13 Aug 2023 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 12:54 PM IST
सार

दो भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की सोनल किराए पर अकेले रहती थी। उसकी मां सुनीता गुप्ता एक बहन व दो भाइयों को लेकर बनारस में रह रही हैं, जबकि पिता कीडगंज में ही किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाते हैं। बड़ी बहन पति के साथ कीडगंज के भार्गव कॉलोनी में रहती है।

विज्ञापन
Girl found hanging, lover accused of harassment
प्रेमी से आजिज आकर फांसी लगाकर जान देने वाली सोनल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज के इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली सोनल गुप्ता (22) ने शनिवार सुबह फंदे से लटक कर जान दे दी। दोपहर में फोन नहीं उठाने पर प्रेमी ने जब युवती की बड़ी बहन को बताया तो घटना का पता लगा। बाद में, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मृतका की बड़ी बहन का आरोप है कि प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं, प्रेमी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


दो भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की सोनल किराए पर अकेले रहती थी। उसकी मां सुनीता गुप्ता एक बहन व दो भाइयों को लेकर बनारस में रह रही हैं, जबकि पिता कीडगंज में ही किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाते हैं। बड़ी बहन पति के साथ कीडगंज के भार्गव कॉलोनी में रहती है। दो दिन से बड़ी बहन, सोनल के पास ही रुक रही थीं। उन्होंने बताया कि सोनल सिविल लाइंस के एक मॉल में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थी। सोनल के प्रेमी संतोष तिवारी ने वहां के कर्मचारी से मारपीट कर दी, इसलिए तीन महीने पहले उसकी नौकरी चली गई।

विज्ञापन

नौकरी छिन जाने से वह बेहद परेशान थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने प्रेमी के साथ काम खोजने निकली थी। उसने फोन कर बताया भी कि दीदी काम मिल गया है। तुम अपने कमरे पर चली जाओ, हमें आने में देर हो जाएगी। इसके बाद वह अपने घर चली गईं। शनिवार सुबह सोनल को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। दोपहर करीब 12 बजे उसके प्रेमी ने फोन पर बताया कि सोनल फोन नहीं उठा रही है। उसके कमरे पर जाकर देखिए, वह कहां है।

इसके बाद छोटी बहन की मकान मालकिन को फोन किया। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने की सूचना पर बड़ी बहन पति के साथ वहां पहुंची। रोशनदान से देखने पर सोनल दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। बहन ने आरोप लगाया कि संतोष तिवारी आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। बहन की सैलरी भी छीन लेता था। तुरंत कॉल न उठाए तो किसी और से बातचीत करने का आरोप लगाकर उसे टॉर्चर करता था। इसी से तंग आकर उसने जान दे दी।

तड़के गुडमॉर्निंग-गुडनाइट बोलकर काटा था फोन

प्रेमी संतोष तिवारी का कहना है कि सोनल की नौकरी उसके कारण नहीं गई। यह सही है कि नौकरी न मिलने से वह परेशान थी। उसने बड़ी बहन के आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि आठ महीने से उसका सोनल से रिश्ता था। शनिवार तड़के 5:18 बजे अंतिम बार उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने गुडनाइट व गुडमॉर्निंग बोलकर फोन काटा था। बकौल संतोष, सोनल ने उसे बताया था कि घरवालों ने 17 साल की उम्र में गुजरात के एक युवक से उसकी शादी कर दी थी। उससे एक बेटी भी हुई। बेटी को छोड़कर सोनल वह रिश्ता तोड़कर घर लौट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed