फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl dies under suspicious circumstances

Prayagraj News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
मीरगंज। गूला गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि पिता ने प्रेमी से बात करने पर उसे डांटा था, इससे आहत होकर युवती ने खुद को आग लगा ली। युवती की मां ने भी पुलिस को एक तहरीर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि युवती की मां कई साल पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। एक बच्चे को भी वह साथ ले गई। युवती और उसका भाई पिता के साथ ही रहते थे। युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। वह मोबाइल फोन पर युवक से बात कर रही थी। पिता को पता लगने पर उन्होंने उसे डांट दिया। गुस्साई युवती ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए। चुपचाप उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed