फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl dies after falling in a well

कुएं में गिरने से बालिका की मौत

Fri, 02 Oct 2020 06:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling in a well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
घर के पास स्थित कुएं की जगत पर मां के साथ सोने के दौरान एक बालिका कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी बगल में सो रही मां को नहीं हो सकी। सुबह उठने पर मां उसे खोजने लगी। इस दौरान उसका शव कुएं में बरामद हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव मियां का पुरवा निवासी इद्दू निर्मल की बीमारी के चलते तीन वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी पत्नी अपनी दस वर्ष की बेटी सुग्गी के साथ रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार मां-बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बुधवार रात दोनों घर के पास स्थित कुएं की जगत पर सो रही थीं। भोर में सुग्गी नींद में होने के कारण कुएं में गिर गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसकी मां को नहीं हो सकी। सुबह होने पर वह बेटी को खोजने लगी। काफी देर के बाद भी वह नहीं मिली तो वह लोगों से पूछताछ करने लगी। इस पर लोगों ने कुएं में गिरने की आशंका जताई। खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में मिला। ग्रामीणों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed