फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl death case: Postmortem of the girl's body was done, a panel of doctors will examine the report

बच्ची की मौत का मामला : बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, डॉक्टरों का पैनल करेगा रिपोर्ट की जांच

Sun, 03 Sep 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

फूलपुर के मो.आरिफ की तीन साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। फूलपुर में एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को गंभीर होने पर उसे गौसनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
Girl death case: Postmortem of the girl's body was done, a panel of doctors will examine the report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर इलाके में इलाज के दौरान तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। अब रिपोर्ट को डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल को भेजा जाएगा। वहां से जो भी संस्तुति के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


फूलपुर के मो.आरिफ की तीन साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। फूलपुर में एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को गंभीर होने पर उसे गौसनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शुक्रवार की रात अचानक बच्ची की मौत हो गई। घर वालों उनका आरोप था कि बच्ची एकदम ठीक थी।
विज्ञापन


डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। हंगामे के बाद पुलिस पहुंच गई थी। घर वालों को आश्वस्त किया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पिता मो.आरिफ ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर करेली अमर नाथ राय ने बताया कि रिपोर्ट की डॉक्टरों का विशेषज्ञ पैनल जांच करेगा। उनकी जो भी संस्तुति होगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सीएमओ ने नर्सिंग होम से दो दिन में मांगी आख्या

बच्ची की मौत के मामले में सीएमओ डॉ.आशु पांडेय ने नर्सिंग होम प्रबंधन से दो दिन में आख्या तलब की है। घटना की जांच के लिए अपर मुख्य अधिकारी पंजीकरण के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने नर्सिंग होम के अलावा करेली के ही सिटी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। जहां अस्पताल के पंजीकरण पैनल में उल्लेखित डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए। हॉस्पिटल में दो प्रसूता भी पाई गईं, लेकिन उनका सिजेरियन करने वाले डॉक्टर की जानकारी नहीं दी गई। इस अस्पताल को स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed