{"_id":"5ee676908ebc3e42ec149dcb","slug":"girl-dead-body-found-hanging-on-manog-s-tree-in-naini-naini-news-ald2784377104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की बाग में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम की बाग में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
Girl dead body found hanging on manog's tree in Naini
नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत ग्राम सभा मुंगारी के मजरा खड़ैला तालाब निवासी एक विवाहिता की लाश रविवार शाम को गांव के बाहर मिर्जापुर हाईवे के समीप टोल प्लाजा के सामने आम के बाग में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पति समेत अन्य से पूछताछ की तो बताया गया कि महिला शनिवार शाम को घर से निकली थी, जबकि लाश की स्थिति देखकर लग रहा था, जैसे दो से तीन दिन पुरानी हो। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे थे। पुलिस का मानना है कि मौत की वजह हेड इंजरी हो सकती है। बार-बार बयान बदल रहे पति पर शक होने की वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को हत्या की आशंका है लेकिन अभी तक मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है।
औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम सभा मुंगारी अंतर्गत खड़ैला तालाब मजरा निवासी जय शंकर धैकार की शादी करीब 13 साल पहले पारो धैकार से हुई थी। जयशंकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी पारो धैकार (32) की लाश रविवार शाम को गांव के बाहर मिर्जापुर हाईवे से 100 मीटर अंदर मुंगारी टोल प्लाजा के समीप स्थित आम की बाग में पड़ी मिली।
उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। उसके पति जयशंकर का कहना था कि वह शनिवार शाम को घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। मौके पर इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र व सीओ करछना मय दल बल के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल में पुलिस ने पाया कि शव दो-तीन दिन पुराना है। पति क्यो झूठ बोल रहा है। इसकी जांच की जा रही है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि लाश दो-तीन दिन पुरानी लग रही है, जबकि उसके पति का कहना है कि वह शनिवार रात में घर से निकली थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और समय तय हो जाएगा। उसके बाद जांच की जाएगी। फिलहाल पति से औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। मां की मौत से उसके चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।