फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GIC will recruit 10 thousand LT grade teachers

जीआईसी में 10 हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती

Fri, 28 Oct 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
GIC will recruit 10 thousand LT grade teachers
श‌िक्षक - फोटो : demo
राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में 10 हजार सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के पदों की भर्ती की घोषणा दिसंबर में होगी। शासन की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के नियमों में आंशिक बदलाव करते हुए भर्ती के लिए मेरिट अब मंडल स्तर की बजाय प्रदेश स्तर पर बनाने का फैसला किया है। शासन की मंजूरी के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, संयुक्त शिक्षा निदेशकों से खाली पदों का विवरण मांगे गए हैं।
विज्ञापन


अपर निदेशक माध्यमिक रमेश ने बताया कि उनके कार्यालय में अभी तक 6615 खाली पदों का विवरण मिल चुका है। 1700 एलटी ग्रेड शिक्षकों की प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति के बाद यह पद भी खाली हो जाएंगे, उन्हें भी भर्ती में शामिल किया जाएगा। इसके साथ अभी तीन हजार पदों का विवरण आना शेष है। इन पदों का विवरण नवंबर में आ जाएगा। पदों का विवरण मिलते ही दिसंबर में एलटी ग्रेड पदाें की घोषणा कर दी जाएगी। अपर निदेशक ने बताया कि जनवरी-फरवरी तक मेरिट बनाकर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में नए शिक्षक स्कूलों को मिल जाएंगे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की भर्ती के नियमों में बदलाव नहीं होगा। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में बदलाव के लिए अपर शिक्षा निदेशक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूर नहीं किया है। प्रदेश सरकार की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में बदलाव के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए राजकीय इंटर कॉलेजों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में खाली 10 हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अपर निदेशक माध्यमिक रमेश की ओर से शासन के पास शैक्षिक मेरिट की जगह लिखित परीक्षा का प्रस्ताव भेजा गया था। अमर उजाला की ओर से भी एक पद दो चयन प्रक्रिया शीर्षक से इस बारे में खबर भी प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ही शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।


राजकीय इंटर कॉलेजों में खाली 6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए 2014-15 में घोषणा की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमाण पत्रों की गहराई से छानबीन के बाद पता चला कि 6645 पदों में मात्र 2400 ही नौकरी करने पहुंचे। शेष अभ्यर्थियों ने चयन के बाद गड़बड़ी में फंसने के डर से ज्वाइनिंग से पहले ही भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed