फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ghulam Encounter Ghulam two innocent daughters are in bad condition by crying, wife Sana sick

Ghulam Encounter : गुलाम की दो मासूम बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल, बीवी सना बीमार

Sat, 15 Apr 2023 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 12:36 AM IST
सार

गोली लगने के बाद घर में भाग रहे उमेश पाल को दौड़ाकर गोली मारने वाले शूटर गुलाम हसन के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को उसके घर पर सियापा छाया रहा। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे भाई राहिल हसन और मां खुशनुदा उसका शव लेने से इन्कार करते रहे।

विज्ञापन
Ghulam Encounter Ghulam two innocent daughters are in bad condition by crying, wife Sana sick
Prayagraj News : गुलाम हसन, शूटर। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोली लगने के बाद घर में भाग रहे उमेश पाल को दौड़ाकर गोली मारने वाले शूटर गुलाम हसन के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को उसके घर पर सियापा छाया रहा। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे भाई राहिल हसन और मां खुशनुदा उसका शव लेने से इन्कार करते रहे। जबकि, मेहदौरी स्थित ससुराल में रिश्तेदारों और पड़ोसियों की आवाजाही लगी रही।

विज्ञापन


हर तरफ खामोशी और डर का माहौल बना रहा। पति के एनकाउंटर की खबर सुनने के बाद उसकी बीवी सना का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है। दो बेटियां चार साल की फरीदा और डेढ़ साल की मिनाहिल भी भी अब्बू के गम में बिलखतीं रहीं। अमर उजाला की टीम पर गुलाम के ससुराल में सना से मिलने के लिए पहुंची तो उसके दरवाजे पर बाहर से ताला जड़ा मिला। जबकि दरवाजे पर आदा दर्जन से अधिक लोग कुर्सियां डाल कर पड़े रहे। पड़ोसियों ने बताया कि सना किसी से बात करने की हालत में नहीं हैं। रो-रो कर उनकी तबीयत खराब हो गई है। छोटी बेटियों को भी संभालने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन

किसी जमाने में नगर पालिका परिषद के सभासद रहे हरमूदुल हसन के तीन पोतों में गुलाम हसन दूसरे नंबर का था। उमेश पाल की हत्या के बाद फरारी के दौरान ही रसूलाबाद में उसका पुश्तैनी मकान बुलडोजर से ढहाया जा चुका है। वर्ष 2010-12 में वह नगर निगम में ठेकेदारी कर रहा था।

उसी दौरान ठेकेदार चंदन से विवाद होने पर उसने उसे गोली मार दी थी। तभी से वह अपराध जगत में अपनी दखल बढ़ाने लगा था। वह कई माफिया अतीक अहमद के संपर्क में रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान वह संकाय का चुनाव भी लड़ चुका था। पिता मासूदुल हसन और मां खुशनुदा रसूलाबाद के पुश्तैनी मकान में एक कमरा गुलाम को मिला था। पड़ोसियों के मुताबिक वह उस घर में कभी-कभार ही आता था। अक्सर वह कई दिनों तक बाहर ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed