{"_id":"5fdceed607a7166d10519a67","slug":"ghosi-mp-was-assaulted-by-a-woman-who-wrote-a-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का केस लिखाने वाली युवती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का केस लिखाने वाली युवती से मारपीट
Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
अतुल राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती से जिला कचहरी में मारपीट की गई। आरोप है कि पेशी पर आने के दौरान उससे मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए गए। बीचबचाव पर उसके साथियों को भी पीटा गया। उधर दूसरे पक्ष से अधिवक्ता की ओर से भी मारपीट, लूट का आरोप लगाया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि वह शुक्रवार को पेशी पर आई थी। इसी दौरान रास्ते में रोककर उससे अभद्रता की गई। साथ ही मारपीट करते हुए रुपये व अन्य सामान लूट लिया गया। इस दौरान बीचबचाव को पहुंचे उसके साथियों को भी पीटा गया। उधर शिवकुटी निवासी अधिवक्ता अभिषेक राय ने आरोप लगाया है कि सत्यम प्रकाश राय नाम का व्यक्ति उन्हें फेसबुक पर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करता था।
शुक्रवार शाम चार बजे न्यायालय में मिलने उन्होंने कारण पूछा तो आरोपी ने महिला समेत अपने चार साथियों संग मिलकर मारपीट की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही अंगूठी भी छीन ली। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।