फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ghazipur MP Afzal Ansari lawyer says he is being made a victim of political conspiracy

UP: 'उनका हत्याकांड से कोई रिश्ता नहीं...' अफजाल अंसारी के वकील बोले- बनाया जा रहा राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार

Tue, 14 May 2024 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 May 2024 02:00 PM IST
सार

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के वकील का कहना है कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। गैंगस्टर मामले में सजा पर रोक की दलीलें जारी हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

विज्ञापन
Ghazipur MP Afzal Ansari lawyer says he is being made a victim of political conspiracy
अफजाल अंसारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की सजा पर रोक के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। तीन घंटे चली सुनवाई के दौरान अफजाल के वकीलों ने पक्ष रखा। अब 20 मई को अभियोजन और कृष्णानंद राय के परिजनों के वकील बहस करेंगे। सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत में हो रही है।
विज्ञापन


अफजाल अंसारी के वकील गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी और दयाशंकर मिश्रा ने उन्हें बेगुनाह बताया। कहा, पांच बार के विधायक और दो बार सांसद चुने गए अफजाल के पुरखों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और अब उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कहा गया कि षड्यंत्र के तहत पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के कई साल बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। गवाहों के बयानों से भी साफ है कि हत्या के मामले से अफजाल का कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामलाभाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड को लेकर गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया था। गाजीपुर की एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने 29 अप्रैल 2023 को उन्हें दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। 

सजा के खिलाफ अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाइकोर्ट ने फौरी राहत देते हुए उन्हें जमानत तो दी थी, लेकिन सजा पर रोक नहीं लगाई थी। इसके कारण उनकी संसद सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। 

 

इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अफजाल अंसारी को मिली सजा पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट में लंबित अपील को 30 जून तक निस्तारित करने का आदेश दिया था। 

 

इसके तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ अफजाल की ओर से दाखिल सजा पर रोक और राज्य सरकार और कृष्णानंद राय के परिवार की ओर से सजा बढ़ाए जाने की अपीलों पर एक साथ सुनवाई कर रही है।

फिलहाल राजनीतिक संकट टला
सांसद अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। एमपी एमएलए कोर्ट से मिली सजा उनके राजनीतिक सफर में रोड़ा बन सकती है। सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ कोई विपरीत आदेश पारित नहीं हुआ। इससे फिलहाल उनके चुनाव लड़ने को लेकर उपजा संकट टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed