फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ghazi Miyan's annual historical fair was not held in Sikandra, crowd was stopped by barricading

Prayagraj : सिकंदरा में नहीं लगा गाजी मियां का सालाना ऐतिहासिक मेला, बैरिकेडिंग कर रोकी गई भीड़

Sun, 11 May 2025 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 06:40 PM IST
सार

सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार से लगने वाला दिन दिवसीय सालाना बड़ा मेला प्रशासन द्वारा रोक लगाने से नहीं लग पाया। सालाना बड़े मेले में लाखों लोगों की भीड़ होती थी।

विज्ञापन
Ghazi Miyan's annual historical fair was not held in Sikandra, crowd was stopped by barricading
सिकंदरा में गाजी मिया की दरगाह पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार से लगने वाला दिन दिवसीय सालाना बड़ा मेला प्रशासन द्वारा रोक लगाने से नहीं लग पाया। सालाना बड़े मेले में लाखों लोगों की भीड़ होती थी। लेकिन पुलिस की जगह जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन से लोग कस्बे में घुस नहीं पाए। दरगाह के मेनगेट पर पुलिस द्वारा ट्रिपल बैरिकेडिंग की गई थी। मुख्य मार्ग सहित सभी रास्तों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


गंगानगर के सभी थानों की पुलिस सिकंदरा कस्बे में मुस्तैद रही। भीड़ को रोकने के लिए डेढ़ प्लाटून पीएससी भी लगाई गई थी। खेतों और पैदल मार्गो से चोरी चुपके इक्का-दुक्का जो लोग पहुंचे भी वह दरगाह के दरवाजे के सामने की गई बैरिकेडिंग पर ही माला फूल चढ़ाकर अपनी मन्नत उतारी। कुछ लोग दरगाह के पीछे की दीवारों पर सजदा करते हुए नजर आए। पुलिस लोगों को खदेड़ती रही।

विज्ञापन

सिकंदरा में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह बनाई गई है। जिस पर रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। बैशाख माह में तीन दिवसीय बड़ा मेला लगाता है जिसमें आस पास के जिले से लोग सिन्नी प्रसाद चढ़ाने आते है और काफी भीड़ होती है। सालाना बड़ा मेला से गाजी मियां की ऐतिहासिक बरात बहराइच के लिए जाती है। 23 मार्च से रौजा मेला पर रोक लगी है। 11 मई से होने वाले सालाना मेले को भी प्रशासन ने पाबंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद और दुकानदारों के साथ बैठक कर मेला न लगाने का आदेश दिया। सालाना मेला पर पाबंदी लगाने के बाद भी रविवार को हजारों लोग सिंकदरा पहुंचे। लेकिन उनको कस्बे के अंदर जाने नहीं दिया गया।पूरे दिन पुलिस भीड़ से जुझती रही। थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा और चौकी इंचार्ज सिंकदरा शिव प्रसाद वर्मा पुलिस बल के साथ मार्च करते रहे और लोगों को समझा बुझा कर वापस कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed