फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ghazi Miyan Dargah Committee president Safdar Javed arrested on extortion charges, jailed in Gaya

Prayagraj News: गाजी मियां दरगाह कमेटी का अध्यक्ष सफदर जावेद रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार, गया जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ghazi Miyan Dargah Committee president Safdar Javed arrested on extortion charges, jailed in Gaya
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर चढ़ावे की रकम में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात में पुलिस ने दूसरे पक्ष की एक महिला की तहरीर पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद सहित चार लोगों के खिलाफ 50 हजार की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को सफदर जावेद और सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

28 सितंबर को गाजी मियां की दरगाह पर चढ़ावे की रकम को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। मामले में एक पक्ष से सफर जावेद ने 12 लोगों के खिलाफ दान पेटिका लूटने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से मोहम्मद अकरम की तहरीर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दूसरे पक्ष के मोहम्मद अकरम सहित तीन लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सफदर जावेद के पक्ष के रियासत अली का शांतिभंग में चालान किया गया था। जिसे बाद में जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मोहम्मद अकरम के पक्ष की बदरुन्निशा पत्नी मोहम्मद मुस्तफा ने बहरिया थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि सफदर जावेद, परवेज पुत्र नन्हेशाह व सलमान पुत्र बन्ने और इरशाद उर्फ जानू पुत्र कल्लू दरगाह विवाद से रंजिश रखते हुए शनिवार को आए और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार की रंगदारी मांगी।

डर से बदरून्निशा ने पांच हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सफदर जावेद और सलमान को गिरफ्तार कर रविवार को जेल दिया। थानाध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed