{"_id":"6943b22a8a8a636fe80e9462","slug":"ghats-and-intersections-will-be-illuminated-with-solar-hybrid-lighting-at-the-fair-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मेले में सोलर हाइब्रिड प्रकाश से रोशन होंगे घाट-चौराहे, 500 सोलर लाइट और 25 हजार एलईडी लाइट लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मेले में सोलर हाइब्रिड प्रकाश से रोशन होंगे घाट-चौराहे, 500 सोलर लाइट और 25 हजार एलईडी लाइट लगेंगी
Thu, 18 Dec 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:20 PM IST
सार
माघ मेले में बिजली विभाग ने इस बार कई प्रयोग किए हैं। अधिशाषी अभियंता (माघ मेला) अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक मेला क्षेत्र में 25 हजार से अधिक एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले में बिजली विभाग ने इस बार कई प्रयोग किए हैं। अधिशाषी अभियंता (माघ मेला) अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक मेला क्षेत्र में 25 हजार से अधिक एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। साथ ही संगम के घाट और प्रमुख चौराहों पर 500 हाइब्रिड सोलर लाइट लगाई लगेंगी। आपात स्थिति के लिए जनरेटर भी रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेले में इस बार 350 किमी लंबी एलटी लाइन बिछनी है, जिसमें 320 किमी का काम पूरा हो चुका। मेले में 7.5 लाख विद्युत कनेक्शन के साथ ही 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। स्कैन टू फिक्स तकनीकी के अंतर्गत मेले में 15 हजार से अधिक क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे बिजली से जुड़ी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सकेगा। श्रद्धालु भी अपनी लोकेशन पहचान सकेंगे और रास्ता भटकने की स्थिति में परिवार या गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन