फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Getting stuck in the air, killing 56 passengers

हवा में अटकी रही 56 यात्रियों की जान

Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Getting stuck in the air, killing 56 passengers
An International Airport to be built in Agra soon - फोटो : demo
एयर इंडिया की इलाहाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे 56 यात्रियों की जान शुक्रवार को हवा में अटक गई। बम्हरौली एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद प्लेन के इंजन में अचानक तकनीकी खामी आ गई। तकरीबन 14 मिनट तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस बम्हरौली में ही प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। नीचे उतर कर यात्रियों ने राहत भरी सांस ली। बम्हरौली से यात्रियों को टैक्सी से वाराणसी भेजा गया। वहां बाबतपुर एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट से उन्हें दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इलाहाबाद के बम्हरौली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 9604 दिन में 2.30 बजे रवाना होती है जो शाम 4.10 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। 72 सीटों वाली इस फ्लाइट में शुक्रवार को 56 यात्रियों के साथ पांच क्रू मेंबर सवार हुए। फ्लाइट ने दिन में 2.48 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के बाद उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। संभवत: यह विमान के एक पंखे में आई खराबी थी। इससे भीतर बैठे यात्रियों को झटके भी महसूस हुए। इस बीच प्लेन कौशांबी जिले में काफी आगे तक बढ़ गया था। बाद में पॉयलट ने प्लेन को वापस बम्हरौली एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए एयरपोर्ट पर विमान संचालन से जुड़े अफसरों से बात की।
विज्ञापन


4 मिनट के बाद यानी दोपहर 3.02 बजे प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। सवार यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी खामी से फ्लाइट निरस्त की जा रही है। इसे लेकर यात्रियों  ने शोर शराबा भी किया। इस पर बताया गया कि उन्हें टैक्सी से वाराणसी भेजा जा रहा है, जहां से दूसरी फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। उधर, चर्चा इस बात की भी है कि इंजन में आई गड़बड़ी से वह काफी गर्म हो गया था। अगर समय रहते पॉयलट ने सूझबूझ न दिखाई होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्लेन के इंजन में आई गड़बड़ी की वजह से ही उसकी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे फ्लाइट निरस्त हुई। दिल्ली की दूसरी फ्लाइट के लिए इलाहाबाद से यात्रियों को टैक्सी से वाराणसी भेजा गया। ’
0 आरएस मिश्र, 
डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed