{"_id":"ee38e795fda55a21e2237720e39c52c0","slug":"general-post-office-atm-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर में एटीएम सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर में एटीएम सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रधान डाकघर इलाहाबाद में शुक्रवार से बहुप्रतीक्षित एटीएम सेवा शुरू हो गई। प्रधान डाकघर में लगे एटीएम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश परिमंडल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल सरिता सिंह ने किया। एटीएम का शुभारंभ करने के बाद चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि एटीएम सेवा शुरू होेने के बाद डाकघरों में बचत खाता रखने वाले लोग डेबिट कार्ड सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
किसी भी सीबीएस डाकघर से लेन-देन करने के साथ एटीएम सुविधा का उपयोग हो सके गा। एटीएम से पैसे निकालने के अलावा मिनी स्टेटमेंट लेने, बैलेंस इंन्क्वायरी, किसी अन्य सीबीएस डाकघर के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। एटीएम से अधिकतम 25 हजार रुपये निकालने की सुविधा होगी।
पोस्टमास्टर जनरल एसएफ रिजवी ने बताया कि खाताधारकों को एटीएम की सुविधा लेने के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि सीबीएस से जुड़ने के बाद डाकघरों में एनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत क्रमबद्घ रूप से धीरे-धीरे ग्राहकों को ऑन लाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग की सुविधा मिल सकेगी। निदेशक डाक सेवाएं एसके राय ने बताया कि इलाहाबाद मंडल के 13 डाकघरों सहित इलाहाबाद क्षेत्र के कुल 33 डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा लागू की जा चुकी है। इन सभी के ग्राहक एटीएम सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम में इलाहाबाद मंडल के डाक अधीक्षक रहमतउल्लाह, सहायक निदेशक मधुसूदन प्रसाद मिश्र मौजूद रहे।