फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   General coach passengers will also get food in the train, IRCTC has started preparation

Railway : जनरल कोच के यात्रियों को भी ट्रेन में मिलेगा भोजन, आईआरसीटीसी ने शुरू की तैयारी, इतना रहेगा मूल्य

Sat, 23 Aug 2025 05:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 05:30 AM IST
सार

Railway News : ट्रेन में सफर करने वाले जनरल कोच के यात्रियों को भी रेलवे भोजन देने की तैयारी कर रहा है। आईआरसीटीसी ने टच स्टोन फाउंडेशन के साथ इसके लिए करार किया है। अभी तक स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों के लिए यह सुविधा थी। 

विज्ञापन
General coach passengers will also get food in the train, IRCTC has started preparation
ट्रेन की जनरल बोगी में भी यात्रियों को मिलेगा भोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन ट्रेन में ही खाना उपलब्ध कराएगा। महज 80 रुपये में यात्रियों को भोजन मिलेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और टच स्टोन फाउंडेशन के बीच हुए समझौते के तहत यात्रियों को 80 रुपये में शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इसकी शुरूआत हो चुकी है।

विज्ञापन


अब कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन पर भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इस सुविधा के तहत जनरल कोच में सवार यात्रियों को कोच में ही खाना उपलब्घ कराया जाएगा। अभी सिर्फ एसी और स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को ही ट्रेन में भोजन की सुविधा मिलती है। इस सुविधा के तहत जनरल कोच और एसी कोच के यात्रियों को एक ही दाम पर भोजन दिया जाएगा। दोनों ही स्टेशनों पर फूड यूनिटों और स्टॉलों पर 80 रुपये में यह थाली मिलेगी। इसमें दाल, चावल, रोटी, सब्जी और अचार होगा।

विज्ञापन

वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर में पहले से ही शुरू है व्यवस्था

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तर रेलवे के वाराणसी और लखनऊ व पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। अब इसका विस्तार करने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे में कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन पर यह सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी है। कहा कि जिन स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की गई है वहां फाउंडेशन के कर्मचारी प्रतिदिन तय समय पर भोजन फूड यूनिटों और स्टॉलों पर पहुंचा रहे हैं। भोजन की थाली के डिब्बे पर लगे स्टीकर पर उसका दाम भी लिखा होता है। ताकि कोई ओवरचार्जिंग न कर सके। खाना ऑनलाइन मंगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed