फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Geeta Press employees mobile phones burnt and more than one crore religious scriptures safe

महाकुंभ आग: गीता प्रेस के कर्मियों के मोबाइल जले, संचालक हुए परेशान, एक करोड़ से अधिक के धर्मग्रंथ सुरक्षित

Sun, 19 Jan 2025 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर
अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

हादसे में गीता प्रेस के कर्मचारियों के मोबाइल जल गए। इससे उनसे संपर्क नहीं हो सका। सप्ताह भर पहले ही महाकुंभ में धर्मग्रंथों की पूरी खेप आई थी, जो सुरक्षित है।

विज्ञापन
Geeta Press employees mobile phones burnt and more than one crore religious scriptures safe
महाकुंभ में लगी भीषण आग - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ मेले में लगी आग के बाद गीता प्रेस के मालिक बदहवास नजर आए। हादसे के बाद वह शिविर में लोगों के कुशलक्षेम पूछते रहे। आग में एक करोड़ से अधिक के धर्मग्रंथ जलने से बच गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सप्ताह भर पहले ही गोरखपुर से धर्मग्रंथों की खेप महाकुंभ के शिविर में पहुंची थी। धर्मग्रंथों तक आग नहीं पहुंची और किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे में गीता प्रेस के कर्मचारियों के मोबाइल भी जलने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर की झोपड़ियां राख हो गईं लेकिन कुछ दूर पर स्थित शिविर में रखे एक करोड़ से अधिक के धर्मग्रंथ पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद गीता प्रेस के मालिक कृष्ण कुमार खेमका पूरी तरह से बदहवास नजर आए। उनके मुंह से बार-बार यही निकल रहा था कि हे भगवान ये सब कैसे हो गया? भगवान सबकी रक्षा करें। 

विज्ञापन

गीता प्रेस के लाल मणि तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद हम स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। महाकुंभ के लिए अभी एक करोड़ के धर्मग्रंथ भेजे गए थे जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। महाकुंभ में नौ कर्मचारियों को तैनात किया गया था। 

मदद के लिए साधु-संतों ने बढ़ाया हाथ
गीता प्रेस के शिविर में आग लगने के बाद महाकुंभ मेले के साधु-संतों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। साधु-संतों की टोली ने गीता प्रेस के मालिक कृष्ण कुमार खेमका से मुलाकात की और ढांढस भी बंधाया। साधु-संतों ने कहा कि आप लोग परेशान न हों, हम लोग हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed