फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Geeta path comptiion in ganga gurukulam school

चिन्मय मिशन प्रयागराज : गीता के श्लोक का पाठ करके छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, गंगा गुरुकुलम स्कूल में हुआ आयोजन

Tue, 30 Sep 2025 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि-वैश्विक ग्रन्थ श्रीमद्भगवत गीता जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर भी घोषित किया गया है। इस सर्वमान्य ग्रन्थ के प्रति भावी पीढ़ी में रुचि व जिज्ञासा उत्पन्न करने के उद्देश्य में चिन्मय मिशन मूवमेंट के 75 वर्ष होने के....

विज्ञापन
Geeta path comptiion in ganga gurukulam school
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि-वैश्विक ग्रन्थ श्रीमद्भगवत गीता जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर भी घोषित किया गया है। इस सर्वमान्य ग्रन्थ के प्रति भावी पीढ़ी में रुचि व जिज्ञासा उत्पन्न करने के उद्देश्य में चिन्मय मिशन मूवमेंट के 75 वर्ष होने के उपलक्ष में इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के छात्रों के लिए चिन्मय गीत गायन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है जो की 29-30 नवंबर को चिन्मय विभूति, पुणे में संपन्न होगा।  

विज्ञापन

 

इसी परिप्रेक्ष्य चिन्मय मिशन प्रयागराज की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 सितंबर 2025 को किया गया। इसमें राज्य के कुल 6 केंद्रों (चिन्मय मिशन कानपुर, लखनऊ, झांसी, गाजियाबाद, नोएडा व प्रयागराज) में पूर्व में प्रयागराज में संपन्न नगर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर 60 छात्रों ने भाग लिया। उनके साथ अभिभावक, अध्यापक व चिन्मय मिशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

 

इस प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों ने संस्कृत के विद्वान निर्णायकों के समक्ष गीता अध्याय 15 के विभिन्न श्लोक का सस्वर गायन किया। यह प्रतियोगिता लोअर के जी लेकर कक्षा 12 तक के 6 वर्गों में विभाजित की गई थी जिसमें 5 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी जी एवं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, (चित्रकूट) श्रीमती रेनू मिश्रा ने प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी मेडल प्रदान किए।  

इस आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी रहे जो पूर्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के कुलपति एवं इलाहाबाद विश्व विद्यालय के प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि चिन्मय मिशन का यह प्रयास अनुकरणीय है, जिसका उद्देश्य बच्चों तथा युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कि भारत की महान संस्कृति तथा ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’, ‘‘सर्वे भतन्तु सुखिनः’’ जैसे मूल मंत्रों से अवगत करा कर देश को पुनः विश्वगुरू के पद पर आरूढ़ कर सकते हैं।      
 

विशिष्ट अतिथि रेनू मिश्रा, निर्णायक मंडल के सदस्य- ब्रह्मचारिणी प्रणति (गाजियाबाद), ब्रह्मचारिणी शाश्वती (प्रयागराज), ब्रह्मचारी कौशिक (लखनऊ), गौरव, मुक्ता, डॉ विंध्यवासिनी जी व धवल उपस्थित रहे। बच्चों ने पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चें साधुवाद के पात्र हैं। निःसन्देह ये बच्चे गीता-ज्ञान के प्रकाश से सारे विश्व को प्रकाशित और आभासित करेंगे। 

 

चिन्मय मिशन, प्रयागराज की ब्रह्मचारिणी शाश्वती चैतन्य जी कुशल नेतृत्व में इस वर्ष की राज्य स्तरीय गीता गायन प्रतियोगिता 2025 सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में चिन्मय मिशन कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ कृष्णा गुप्ता, डॉ आरपी शुक्ला व शरद जी तथा युवा कार्यकर्ता पुष्पेंद्र मिश्रा, अतुल पांडे, हिमांशु पांडे, कमलेश मिश्रा, गुंजन केसरी व अन्य सहायक उपस्थित रहे तथा इन सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ एवं सभी ने इस कार्यक्रम की खुले स्वर में सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed