{"_id":"6970d66315074132e00ca10a","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-by-writing-a-letter-fir-lodged-woman-was-married-in-2015-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : चिट्ठी लिखकर पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर, 2015 में महिला की हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : चिट्ठी लिखकर पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर, 2015 में महिला की हुई थी शादी
Wed, 21 Jan 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:06 PM IST
सार
अतरसुइया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया और फिर चिट्ठी लिखकर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरसुइया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया और फिर चिट्ठी लिखकर तीन तलाक दे दिया। अतरसुइया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2015 को अशफाक अहमद नाम के युवक से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद कम दहेज को लेकर पति समेत ससुराल वाले ताना मारते थे। कारोबार में रुपयों की कमी बताकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि अब बेटी की पढ़ाई व अन्य खर्च भी नहीं दिया जा रहा है। पति की दूसरी शादी कानपुर में तय कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर परिवार परामर्श केंद्र में समझौता करवाया गया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला और ना ही एफआईआर की गई। आरोप है कि इससे पति अशफाक का मनोबल बढ़ गया और वह अपने दोस्त अली अहमद के साथ मिलकर अगस्त 2023 को तीन तलाक दे दिया। ये तलाक नामा चिट्ठी को डाक रजिस्ट्री के माध्यम से मिला।
विज्ञापन