{"_id":"643db9ed712ec98ba40ca33a","slug":"gaurav-diwas-75-years-of-amar-ujala-these-are-the-75-heroes-of-prayagraj-chosen-by-the-readers-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए प्रयागराज के 75 नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए प्रयागराज के 75 नायक
Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
सार
#AmarUjala75 : कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया।
विज्ञापन
प्रयागराज के हीरो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
...और ये हैं आपके नायक
अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची
- पद्मविभूषण हरि प्रसाद चौरसिया, बांसुरी वादक
- प्रो. एनबी सिंह, एक लाख पौधे रोपने वाले शिक्षाविद्
- सिद्धार्थ निगम, फिल्म कलाकार
- आशीष कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता जिम्नास्ट
- पद्मश्री डॉ. बी. पॉल थैलिएट, कैंसर रोग विशेषज्ञ
- दानिश मुर्तजा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
- सुजीत कुमार, पूर्व ओलंपियन व हॉकी टीम के कप्तान
- मोहम्मद कैफ, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
- फलक नाज, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
- शांतनु चौधरी, पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष
- पद्मश्री डॉ. अजय सोनकर, कृत्रिम मोती के आविष्कारक
- अलख पांडेय, फिजिक्स वाला
- विकास स्वरूप, राजनयिक
- तिग्मांशु धूलिया, फिल्म निर्देशक
- पुष्पा भारती, साहित्यकार
- जगदीश गुलाटी
- पीयूष पांडेय, हॉकी टीम के पूर्व कोच
- सुभाष कश्यप, संविधान विशेषज्ञ
- अनुभव सिन्हा, फिल्म निर्माता-निर्देशक
- अमिताभ बच्चन, महानायक
- अभिन्न श्याम गुप्ता, अर्जुन अवार्डी बैडमिंटन खिलाड़ी
- यश दयाल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
- आरएस बेदी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी
- यश मालवीय, कवि
- डॉ. एसपी सिंह, कॉर्निया प्रत्यारोपण में लिम्का बुक रिकॉर्ड
- शुभा मुद्गल, उप शास्त्रीय गायिका
- बादल चटर्जी, पूर्व आईएएस अधिकारी
- अनिल कुमार सिंह, एशिया एथलीट चैंपियन
- न्यायमूर्ति अशोक गुप्ता, हिंदी में फैसले के लिए प्रसिद्ध
- स्वामी वासुदेवानंद, धर्माचार्य
- शहनाज, ब्यूटीशियन
- डॉ. यूके मिश्रा, खेल प्रोत्साहक
- अतुल यदुवंशी, लोक कलाविद्
- न्यायमूर्ति राजाराम यादव, संस्कृत में फैसले देने वाले हाईकोर्ट के पहले जज
- प्रो. संगीता श्रीवास्तव, इविवि कुलपति
- डॉ. जितेंद्र जैन, चिकित्सक
- डॉ. मुरलीमनोहर जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- केबी काला, पूर्व रणजी खिलाड़ी
- श्रेया सिंह, ताइक्वांडो खिलाड़ी
- पद्मश्री डॉ. राज बावेजा, चिकित्सक
- हरिमोहन मालवीय, साहित्यकार
- आरएस वर्मा, पूर्व आईएएस
- मो. हसन जैदी, साइबर क्राइम एक्सपर्ट
- संजय मासूम, पटकथा लेखक
- श्रीनारायण यादव, दिव्यांगों के लिए समर्पित
- अमित बनर्जी, निदेशक, एएच व्हीलर्स
- असरा नवाज, सामाजिक कार्यकर्ता
- न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू
- रेशमा पटेल, अंतरराष्ट्रीय एथलीट
- न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय, शिक्षाविद्
- प्रो. बद्री नारायण, शिक्षाविद्
- जगदीश कुमार अग्रवाल, एशिया के सबसे बड़े टेंट व्ययसायी
- ऋचा सिंह, इलाहाबाद विवि की दूसरी महिला छात्रसंघ अध्यक्ष
- ममता कालिया, कथाकार
- चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, अध्यक्ष केपी ट्रस्ट
- उर्मिला शर्मा, कथक नृत्यांगना
- नासिरा शर्मा, साहित्यकार
- अनूप सिंह, सिनेमैटोग्राफर
- शिवेश गौड़, ड्रोन स्टार्टअप
- पुष्पा श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़
- डॉ. श्लेष गौतम, कवि
- शिवानी मातनहेलिया, संगीतकार
- डॉ. दयाराम मौर्य रत्न, साहित्यकार
- मोहम्मद शफीक, क्रिकेट कोच
- न्यायमूर्ति सुधीर नारायण
- अजय क्रांतिकारी, पर्यावरण संरक्षक
- नवर खान, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
- दुर्गेश सिंह, योग गुरु
- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री
- सुनीता देवी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट
- आरती देवी, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी
- अर्जुन, अंतरराष्ट्रीय एथलीट
- सुप्रतीक घोष, चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, सरस्वती प्रेस
- मनोज गुप्ता, गायक
- देवेश मिश्रा, मो. कैफ के कोच।