{"_id":"5caf97ffbdec2223512dab78","slug":"gate-number-five-from-allahabad-junction-exit-from-three-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद जंक्शन पर गेट नंबर पांच से प्रवेश, तीन नंबर से होगा निकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद जंक्शन पर गेट नंबर पांच से प्रवेश, तीन नंबर से होगा निकास
Fri, 12 Apr 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
PRAYAGRAJ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन पर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी का रास्ता अलग करने जा रहा है। जंक्शन पर नई व्यवस्था के तहत सिटी साइड से यात्रियों को गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि उनकी निकासी गेट नंबर तीन से होगी। जल्द ही जंक्शन पर ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा सिविल लाइंस साइड में पिछले कई दिनों से बंद चल रही पूछताछ सेवा भी रेलवे ने शुरू करने का निर्णय लिया है।
जंक्शन पर रिजर्वेशन काउंटर में खाली पड़े काउंटरों पर ही रेलवे ने अब अनारक्षित टिकट की बिक्री शुरू करने की तैयारी की है। बृहस्पतिवार को मंडल के अफसरों के साथ निरीक्षण करने को पहुंचे डीआरएम अमिताभ ने कहा कि अनारक्षित काउंटरों को आरक्षित काउंटर वाले स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा अनारक्षित काउंटर वाले स्थान पर फूड प्लाजा खोला जाए। उन्होंने कुंभ के पूर्व बंद किए गए सिटी साइड गेट नंबर चार के पास टॉयलेट बनाने का निर्देश दिया।
इसके अलावा वहां यात्री आश्रय संख्या तीन के समीप कोआपरेटिव बैंक की बाउंड्रीवाल को तोड़कर दो पहिया वाहन पार्किंग का विस्तार करने को कहा। उन्होंने इसी माह दूसरे चरण में बनाए जाने वाले स्काई वॉक का काम शुरू करवाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एडीआरएम अनुराग अग्रवाल, एनामुल हक, अतुल गुप्ता, नीरज यादव, अमरेश कुमार, संचित त्यागी, नीरज वर्मा, हिमांशु चतुर्वेदी, एसपी सिंह, राजाराम राजपूत आदि अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।